एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक एक ऐसी डिवाइस पर काम कर रही है जो इंसान के दिमाग में फिट की जाएगी और फिर वो सीधे कंप्यूटर से बात कर सकेगा। मस्क का दावा है कि छह माह के भीतर उनकी कंपनी न्यूरालिंक इसे तैयार कर लेगी। टेस्ला में एक प्रजेंटेशन के दौरान ट्विटर के सीईओ ने कहा कि कंपनी 2019 से इस स्कीम पर काम कर रही है।
एलन मस्क स्पेसएक्स के संस्थापक हैं। वो रॉकेट स्टारशिप के जरिये आम आदमी को अंतरिक्ष में ले जाने की एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना पर भी काम कर रहे हैं। बीते साल स्पेसएक्स का स्टारशिप एसएन-10 रॉकेट सफल लैंडिंग के बाद हुए एक धमाके में नष्ट हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वे अपनी टीम के साथ फिर काम पर जुट गए। एलन मस्क के स्पेसएक्स 2022 में पहला फाल्कन हेवी मिशन लॉन्च किया था। यह एक विशाल रॉकेट है। इसके लॉन्च होने के बाद लोगों को मस्क की योजना के सिरे चढ़ने की उम्मीद जगी।
मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट को मल्टीटाइम यूजेबल बनाने की कोशिश में है। इसके बाद इंसान को पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रहों पर बसाने की योजना पर काम होगा। एलन मस्क की योजना मंगल ग्रह पर एक कॉलोनी बसाने की भी है। वो इसकी संभावनाओं को तलाश रहे हैं। मंग्रल या अन्य ग्रहों पर इंसानों को सैर-सपाटे के लिए ले जाने को लेकर स्पेसएक्स 2012 से काम रही है। हालांकि इसके कई परीक्षण अलग-अलग स्टेज में विफल रहे हैं, लेकिन उनके प्रयास जारी हैं।
मस्क की कंपनी इलेक्ट्रिक कार निर्माण करने का काम भी करती है। उसने कुछ मॉडल बाजार में भी उतारे हैं। टेस्ला एक ऐसी टैक्सी लॉन्च करने की तैयारियों में है, जो एक सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी की तरह काम करेगी। एलन मस्क ने रोबोट टैक्सी पर काम करने की बात कही थी। लेकिन ये नहीं बताया कि ये योजना कब सिरे चढ़ेगी। मस्क 2019 से इसको लेकर कई दावे कर चुके हैं। ऐसी कुछ गाड़ियां 2020 से कुछ अमेरिकी बाजारों में उपलब्ध कराई भी गई हैं।