Egg Thrown on King Charles-III: ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को एक कार्यक्रम के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पर एक शख्स ने नारेबाजी करते हुए अंडा फेंक दिया। आपको बता दें कि अभी हाल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद राजा बनाए गए किंग चार्ल्स का विरोध करते हुए एक शख्स ने कार्यक्रम के दौरान उन पर अंडे फेंके, हालांकि ये अंडे उन तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यक्रम में महारानी एलिजाबेथ की एक मूर्ति का अनावरण होना था जहां किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पहुंचे थे।
बीबीसी न्यूज का जारी किया गया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कैसे किंग चार्ल्स तृतीय किसी के साथ बातचीत कर रहे हैं तभी अचानक उनके पास एक अंडा आकर गिरता है। अभी इस अंडे पर लोगों की निगाहें जाती हैं कि दो और अंडे उनकी तरफ फेंक दिए जाते हैं। हालांकि ये अंडे किंग चार्ल्स को नहीं लगे थे। अंडे फेंके जाने पर पहले तो किंग चार्ल्स चौंक जाते हैं लेकिन अगले ही पल वा सामान्य हो कर लोगों से मिलते हुए दिखाई देते हैं।
शख्स ने अंडे फेंकने के बाद लगाए नारे
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मूर्ति का अनावरण करने आए किंग चार्ल्स पर अंडे फेंकने वाले शख्स ने अंडे फेंकते समय उनके खिलाफ नारे भी लगाए थे। शख्स नारेबाजी में कह रहा था कि ये देश गुलामों के खून पर बना हुआ है। हालांकि इस दौरान सभी लोगों ने किंग चार्ल्स के समर्थन में नारे लगाए। लोगों ने कहा ‘गॉड सेव द किंग’ और आरोपी को लेकर ‘शेम ऑन यू’ के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी हुए थे किंग के खिलाफ प्रदर्शन
आपको बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद जब प्रिंस चार्ल्स राजा बने थे तो भी उनके खिलाफ ऐसे प्रदर्शन कई जगहों पर हुए थे। इन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल ब्रिटे में कई लोग राजतंत्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अब राजतंत्र खत्म किया जाना चाहिए। इसी वजह से इन लोगों ने प्रिंस को राजा बनाए जाने पर भी प्रदर्शन किया था।