तुर्की में शुक्रवार तगड़े 3:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से सोते हुए लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 थी।

AFAD ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र टोकाट प्रांत के निकसार कस्बे में केंद्रित था और इसकी 6.4 किलोमीटर थी। इस भूकंप के झटके तुर्की के कई प्रांतों में महसूस किए गए लेकिन गनीमत यह रही कि कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई।

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप के बाद ठंड के बावजूद बहुत सारे लोग अपनी कारों में और सड़कों पर इंतजार करते दिखाई दिए। वे अपने घरों को लौटने से डर रहे थे। दरअसल तुर्की प्रमुख फॉल्ट लाइनों के ऊपर स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

साल 2023 के भूकंप में 53000 की गई थी जान

तुर्की में साल 2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में 53000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और हजारों इमारतें ढह गई थीं। इस भूकंप की वजह से न सिर्फ तुर्की के 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों बल्कि पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्से में भी नुकसान हुआ। सीरिया में इस भूकंप की वजह से करीब छह हजार लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें: जब जोरदार भूकंप के झटके से फिर हिली जापान की धरती

भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर होने के कारण सुनामी का खतरा बढ़ गया। क्योंकि, कुछ वर्षों पहले भी यहां पर बड़ी सुनामी आ चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें