White House Dinner Firing: अमेरिकी टाइम के अनुसार शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई गोलीबारी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बहुत बड़ी सेंध लग गई। इसमें सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने उन्हें और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जबकि मेहमान मेजों के नीचे छिप गए। डिनर समारोह के दौरान एक शख्स ने गोलीबारी की जिससे सभी लोग स्तब्ध रह गए।
इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सीएनएन के एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें या उनकी टीम को पहले से किसी तरह की धमकी की जानकारी थी, तो इसके जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था।
गोलीबारी की नहीं थी जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गोलीबारी से पहले न तो उन्हें और न ही उनकी टीम को किसी तरह की धमकियों की जानकारी थी। उन्होंने कहा कि नहीं, हमें कोई जानकारी नहीं थी और न ही कोई सूचना दी गई थी।
जब पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या व्हाइट हाउस संवाददाता रात्रिभोज में गोलीबारी में वही निशाना थे, तो ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है, मतलब ये लोग पागल हैं। आप कभी नहीं जानते, वह मुझसे बहुत दूर था, उसे बहुत कुछ झेलना पड़ा। हमारे पास हर जगह संसाधन थे, संसाधन भेस बदलकर मेजों पर बैठे थे। वास्तव में यही रक्षा की पहली पंक्ति थी।”
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता
बता दें कि इस घटना के दौरान तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया को मंच से नीचे उतारा गया। हथियारबंद व्यक्ति की पहचान कथित तौर पर कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो वाशिंगटन हिल्टन होटल में मेहमान था, जहां रात्रिभोज आयोजित किया जा रहा था। उसे सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया और सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गोलीबारी की घटना के दो घंटे बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “जब आप प्रभावशाली होते हैं, तो लोग आपके पीछे पड़ जाते हैं। जब आप प्रभावशाली नहीं होते, तो लोग आपको अकेला छोड़ देते हैं। ऐसा लगता है कि वे सोचते हैं कि वह अकेला ही यह काम कर रहा था।”
ट्रंप ने पोस्ट किया था वीडियो
ट्रंप द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंटों के उसकी ओर दौड़ने के दौरान बंदूकधारी सुरक्षा बैरिकेड्स को चकमा दे रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक अधिकारी को गोली लगी, हालांकि उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और वह ठीक हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी को काबू में कर जमीन पर गिरा दिया गया और उसे कोई चोट नहीं आई लेकिन अस्पताल में उसकी जांच की जा रही है।
लड़खड़ा कर गिर पड़े ट्रंप, भागे-भागे आए सुरक्षाकर्मी… हमले के तुरंत बाद का VIDEO आया सामने
अमेरिका के चर्चित वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस संवाददाताओं के लिए डिनर आयोजित किया गया था। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए थे। इस बीच गोलियां चलने की खबर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस टेबल पर राष्ट्रपति ट्रंप बैठे थे, उसी के पास गोलियां चली हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक वायरल वीडियो में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रंप को लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
