अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन और कनाडा को चीन के साथ ट्रेड डीन करने के खिलाफ चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि यह कदम बेहद खतरनाक साबित होगा। हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर बीजिंग यात्रा के दौरान व्यापारिक संबंधों को गहरा करने की योजना की घोषणा की है।
गुरुवार देर रात उनसे कुछ पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ ब्रिटेन के ट्रेड डील के बारे उनके विचार पूछे तो उन्होंने कहा कि यह कदम बेहद खतरनाक होगा। इसके बाद उन्होंने कनाडा पर निशाना साधा। बता दें कि ट्रंप फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री मेलानिया के प्रीमियर में गुरुवार शामिल हुए थे।
कनाडा और ब्रिटेन को दी चेतावनी
इसी दौरान उन्होंने ब्रिटेन को लेकर कहा, “उनके लिए ऐसा करना खतरनाक है। वहीं कनाडा के लिए चीन के साथ व्यापार करना और भी खतरनाक है। कनाडा की स्थिति ठीक नहीं है उसकी हालात खराब है और आप चीन को समाधान नहीं बना सकते।”
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस माह के शुरुआत में बीजिंग के साथ नई रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने दावोस में अपने भाषण में अमेरिका के दादागिरी की आलोचना की थी। इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति खासा नाराज दिखे थे।
कीर स्टारमर, चीन के साथ ब्रिटेन के संबंधों को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि कीर स्टारमर गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद शुक्रवार को शंघाई में व्यापारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
ब्रिटिश नागरिकों के लिए वीजा फ्री
कीर स्टारमर से मुलाकात के बाद चीन ने ब्रिटिश नागरिकों के लिए 30 दिन की वीजा-फ्री यात्रा और ब्रिटिश व्हिस्की पर टैरिफ की कटौती का ऐलान किया।
इससे पहले ट्रंप ने मार्क कार्नी की कूटनीतिक पहल के बाद टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडाई सामानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में जाएंगे चीन
हालांकि एक ब्रिटिश अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की यात्रा से जुड़ी योजनाओं के बारे में ट्रंप प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया था, आगे उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अप्रैल में बीजिंग की यात्रा करने की उम्मीद है।
जानकारी दे दें कि कीर स्टारमर का यह दौरा पिछले आठ वर्षों में पहली बार है, जब कोई ब्रिटिश प्रधानमत्री चीन गया हो। बता दें ब्रिटिश और चीन के बीच हांगकांग मुद्दे और जासूसी को लेकर हुए विवाद हुए थे, इस दौरे को दोनों देशों के बिगड़े संबंधों को सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। आगे पढ़िए अमेरिका से तनाव के बीच पीएम मोदी ने वेनेजुएला की राष्ट्रपति से की बात, जानें क्या हुई चर्चा
