राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया है। उनकी तरफ से पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर जमकर निशाना साधा गया है, उन्होंने अपनी सरकार की भी तारीफ की है। उनका कहना है कि अमेरिका ने पिछले कुछ समय में ऐसे बदलाव देखे हैं जो सदियों में कभी नहीं हुए।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब मैंने सत्ता संभाली तो मुझे विरासत में काफी खराब हालत मिली। अब एक साल के अंदर में मेरी सरकार ने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया है जो पहले कोई कभी नहीं कर पाया। ऐसा बदलाव हुआ है जो सदियों में कभी देखने को नहीं मिला। हमारी अर्थव्यवस्था इस समय दहाडॉ रही है। हमारे बॉर्डर पूरी तरह सुरक्षित हैं, अमेरिका की अब फिर साख बढ़ गई है, उसका वो सम्मान हो रहा है जो पहले कभी नहीं था।
इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने बोला कि अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ हमारी सरकार ने काफी प्रगति कर ली है। चार साल तक लगातार जब हमारी सीमा से बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से आ रहे थे, कोई चेकिंग नहीं थी, कोई निगरानी नहीं थी, अब वहीं बॉर्डर पूरी तरह सुरक्षित है, मजबूत है, ऐसा अमेरिकी इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
ट्रंप के मुताबिक जानलेवा फेनाटाइल ड्रग का प्रवाह भी एक साल के अंदर में 56 फीसदी तक कम हो गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि अब अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर हालात पहले की तुलना में काफी बेहतर हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने महंगाई के मुद्दे पर भी पिछली सरकारों को घेरने का काम किया है।
उनका कहना है कि जो बाइडेन ने अमेरिकी इतिहास की सबसे खराब महंगाई देखी थी, वो पिछली सभी सरकारों की तुलना में सबसे ज्यादा थी। लेकिन पिछले 12 महीनों में कोर इंफ्लेशन में भारी कमी आई है, ये पांच साल में सबसे कम है। स्टॉक मार्केट ने भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, 53 बार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी हॉकी टीम का भी स्वागत किया जिसने हाल ही में ओलंपिक में गोल्ड जीता था। ट्रंप ने कहा कि हमारा देश फिर जीतने लगा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही महिला हॉकी टीम भी व्हाइट हाउस में आने वाली है।
ट्रंप ने इसके बाद स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चों पर भी बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे बड़ी चुनौती इस समय यही है कि हेल्थकेयर काफी ज्यादा महंगा है। ट्रंप ने इस महंगाई के लिए Affordable Care Act को जिम्मेदार बताया, इसे अमेरिका में ओबामाकेयर के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति के मुताबिक इस एक्ट के दम पर सिर्फ बीमा कंपनियों ने पैसे कमाए हैं। ट्रंप ने पाकिस्तान पीएम को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
