अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब उस मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है जहां अमेरिका का अगला कदम पश्चिमी एशिया में बहुत कुछ उथल-पुथल कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर ईरान को लेकर चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पूरी तरह से खत्म हो चुका है, अब बस हमें यह फैसला करना है कि उसका अंत आसान तरीके से होगा या फिर मुश्किल तरीके से होगा।

वॉशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है, अब फैसला उन्हें करना है और रास्ता ‘आसान’ भी।

अमेरिका ने दो ईरानी राजनयिकों को किया देश से बाहर

ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका ने ईरान के दो राजनयिकों को अपने देश से बाहर निकाल दिया है। यह दोनों राजनयिक न्यूयॉर्क में ठहरे हुए थे। दोनों को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया गया था, लेकिन वे आदेश के बावजूद न्यूयॉर्क में रुके हुए थे। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी और दूसरी तरफ ईरानी राजनयिकों को बाहर करना यह दिखाता है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच टकराव अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया है।

ईरान को लेकर ट्रंप ने नहीं बताया एक्शन प्लान

शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर रिपोर्टर्स से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “ईरान के बारे में मुझे एक फैसला लेना है। ईरान खत्म हो चुका है। तो सवाल बस इतना है कि यह या तो आसान तरीका होगा या मुश्किल। हम इसे आसान तरीके से या मुश्किल तरीके से लेंगे।” हालांकि ट्रंप ने इस दौरान अपने एक्शन प्लान का जिक्र नहीं किया। जब उनसे उनके प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अपने प्लान्स बताने से बड़ी हेडलाइन बनेंगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “अगर मैंने आपको बताया तो आपके पास एक बड़ी स्टोरी होगी, है ना? लेकिन आप देखेंगे। बहुत अच्छा चल रहा है। ईरान अच्छा नहीं कर रहा है।”

ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पहले भी इस तरह की चेतावनी दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ युद्ध “बहुत जल्दी” खत्म हो जाएगा और दुश्मनी खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट का अनुमान है। ट्रंप ने तेहरान को आर्थिक और मिलिट्री तौर पर बहुत कमजोर बताया।

यह भी पढ़ें: ‘मुझें धुंधला दिख रहा था’, कैप्टन स्मित मच्छार ने नेतन्याहू को सुनाई विमान में हुए हमले की आपबीती; फैन हुए इजरायली पीएम

 दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने को-पायलट द्वारा उन किए गए हमले को विवरण विस्तार से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिया है। उन्होंने बताया कि वो ओमानी को-पायलट प्रार्थना के लिए उठा था लेकिन फिर उसने अचानक हमला शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले इतनी तीव्रता से किए गए कि उन्हें धुंधला दिखने लगा था। यहां पढ़ें पूरी खबर…