अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलमार्ग में गश्त के दौरान ईरान ने अमेरिका का एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि मुझे सेना की ओर बताया गया है कि कल रात ईरान ने होमुर्ज जलमार्ग में गश्त कर रहे हमारे एक आधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।

अमेरिका के लिए जवाब देना जरूरी- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल ने पोस्ट में लिखा, “हमारी बेहतरीन सेना ने मुझे अभी-अभी जानकारी दी है कि कल रात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर गश्त के दौरान ईरानियों ने हमारे एक बेहद एडवांस्ड अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया। इसमें दो पायलट शामिल थे, दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। फिर भी, अमेरिका के लिए इस हमले का जवाब देना जरूरी है।”

पहले इसे माना जा रहा था दुर्घटना

जानकारी दे दें कि मंगलवार तड़के होर्मुज जलमार्ग के पास एक अपाचे हेलीकॉप्टर गिर गया, जिसे पहले दुर्घटना समझा जा रहा था लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति ने बताया कि इस पर ईरानियों की ओर हमला किया गया है। हालांकि लड़ाकू हेलीकॉप्टर के चालक दल को एक ड्रोन नौका से बचा लिया गया। होर्मुज जलमार्ग ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण ईरान की ओर से प्रभावी रूप से बंद कर रखा है, यह दुनिया के लिए बेहद रणनीतिक जलमार्ग है।

ड्रोन नाव से दोनों को बचाया गया

अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि पानी में लगभग दो घंटे बिताने के बाद, 24 फुट की एक ड्रोन नाव ने दोनों पायलटों का पता लगाया और उन्हें किनारे तक लाकर बचाया। हालांकि सुबह सैन्य अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हेलीकॉप्टर के गिरने का कारण क्या था। हालांकि घटना के बाद से ही मामले की जांच की जा रही थी।

ईरान और इजराइल के बीच हुई गोलाबारी

यह हमला तब हुआ जब ईरान और इजराइल के बीच पिछले दिन हुई गोलाबारी से मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ गया था। यह ईरान युद्ध में चल रहे सीजफायर में अब तक का सबसे बड़ा झटका माना गया। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को बताया कि इजराइल के हमले में उसकी एयर डिफेंस यूनिट के कम से कम दो सदस्य मारे गए।

28 फरवरी से शुरू हुआ युद्ध

जानकारी दे दें कि अमेरिका और इजराइल की ओर से 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया गया। इसके बाद से इस युद्ध ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रख दिया है। इस युद्ध के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। साथ ही खाने-पीने की चीजों समेत कई जरूरी चीजें भी महंगी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने वालों के लिए राहत! 750 डॉलर ज्यादा देकर 10 दिन में मिल सकेगा वीजा इंटरव्यू

अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) एक पायलट प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रहा है जिसके तहत 10 दिनों के भीतर वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके साथ ही आवेदक चुनिंदा दूतावासों में इंटरव्यू के लिए अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा प्रयोग के तौर पर शुरू की जा रही इस प्रस्तावित प्रीमियम सेवा के तहत, अमेरिकी पर्यटक और व्यावसायिक वीजा (Business and Tourist visa) के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को जल्द ही वीजा अपॉइंटमेंट में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त 750 डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) का भुगतान करना पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें