अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ बातचीत करने पर सहमत हो गया है। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम समाप्त हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे ‘बातचीत’ जारी रखने का अनुरोध किया है। हम इसके लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने उन्हें स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि युद्धविराम समाप्त हो गया है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”
ट्रंप की हत्या की योजना बना रहा ईरान
इससे पहले सीएनएन और वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल ने अमेरिका के साथ खुफिया जानकारी साझा की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि ईरान ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई योजना बनाई है। यह खुफिया जानकारी पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आई है।
सीएनएन की रिपोर्ट में, मामले से परिचित एक सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि यह चेतावनी इसी सप्ताह दी गई थी। इसमें यह भी कहा गया है कि अमेरिका को हाल के हफ्तों में ट्रंप के खिलाफ संभावित खतरों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी लेकिन इजरायल द्वारा साझा की गई जानकारी में योजना का जिक्र था।
ईरान पर अमेरिका के हमले
वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को ईरान के स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे बताया कि उसने लगभग 90 ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके कुछ ही देर बाद ईरान के समाचार प्रतिष्ठानों और सरकारी मीडिया ने देश के बुशहर और सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांतों, अहवाज और चाबहार शहरों और अन्य इलाकों को निशाना बनाकर किए गए कई हवाई हमलों और धमाकों की खबर दी। ईरान ने बृहस्पतिवार को हुए इन हमलों के जवाब में मध्य-पूर्व में बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और कतर को निशाना बनाते हुए और भी बड़े पैमाने पर हमले किए। इन चारों देशों में मिसाइल अलर्ट सायरन बजने लगे, जिससे लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले
अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले शुरू किए। अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद होर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
