Donald Trump on Iran: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि होर्मुज जलमार्ग सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए खुल गया है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से संवर्धित किया गया यूरेनियम जब्त करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि एक दो दिन में ईरान के साथ एक अहम समझौता हो सकता है।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को अमेरिका ईरान के साथ मिलकर उसके समृद्ध यूरेनियम को पुनः प्राप्त करने और उसे वापस संयुक्त राज्य अमेरिका लाने के लिए काम करेगा।

ट्रंप ने कही ईरान के साथ मिलकर काम करने की बात

रॉयटर्स के साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हम (ईरान-अमेरिका) मिलकर काम करेंगे। हम ईरान के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, और बड़ी मशीनों की मदद से खुदाई शुरू करेंगे। हम इसे संयुक्त राज्य अमेरिका वापस लाएंगे।” डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान परमाणु वेस्ट का जिक्र किया और कहा कि इसे बहुत जल्द प्राप्त कर लिया जाएगा।

ट्रंप द्वारा परमाणु वेस्ट का उल्लेख उस अवशेष के संदर्भ में है, जो उनके अनुसार पिछले साल जून में संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर बमबारी के बाद बचा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि ईरान के पास 60% शुद्धता तक संवर्धित 900 पाउंड से अधिक यूरेनियम है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका-ईरान वार्ता में सबसे जटिल मुद्दों में से एक रहा है।

ट्रंप ने कही समझौते की बात

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ अगले एक-दो दिन में समझौता हो सकता है। एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और वीकेंड पर मीटिंग हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि डील जल्द होने की संभावना है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि बातचीत में प्रगति के बावजूद दोनों देशों के बीच अभी भी कई बड़े मतभेद बने हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को अनिश्चित काल के लिए निलंबित करने पर सहमत हो गया है और उसे अमेरिका से कोई भी रोकी गई धनराशि प्राप्त नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: पूरी तरह से खोला गया होर्मुज जलमार्ग, ईरानी विदेश मंत्री ने की पुष्टि

पिछले 40 दिनों से पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद किया था। वहां से केवल कुछ ही जहाजों को गुजरने की अनुमति मिली थी। इस बीच अब ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि लेबनान में हुए सीजफायर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि होर्मुज पूरी तरह से खुला है। पढ़िए पूरी खबर…