Epstein Files List: अमेरिका में जेफरी एपस्टीन के दस्तावेजों का खुलासा होने के बाद लगातार बवाल मचा हुआ है। अब जब अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन के लाखों दस्तावेजों की नई और अंतिम सूची जारी की है। इन नए दस्तावेजों में भी कई बड़े बड़े नाम सामने आए हैं। जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है। अहम बात यह भी है कि इन दस्तावेजों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही नहीं बल्कि उनकी बेटी इवांका ट्रंप का नाम भी है।
बता दें एपस्टीन फाइल्स अमेरिकी वित्तीय और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े जांच के कागजात हैं। इसके जरिए नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और ट्रैफिकिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इन दस्तावेजों में 30 लाख से अधिक पेज के साथ ही इन दस्तावेजों में 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और 2000 वीडियो क्लिप्स भी शामिल हैं।
2019 में हुई थी जेफरी एपस्टीन की मौत
7 साल पहले जेफरी एपस्टीन की मौत हो गई थी। इसके बाद से उसकी सारी फाइलें FBI और न्याय विभाग के पास थीं। इसके बाद 2025 में पारित एपस्टीन फाइल्स को अमेरिका के ही ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत अमेरिकी न्याय विभाग ने इन्हें सार्वजनिक किया।
एपस्टीन फाइल्स की नई लिस्ट में किस-किस के नाम?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप: राष्ट्रपति का नाम लेटेस्ट फाइल्स में आया है। एक हिस्से में लिखा है, “रेडैक्टेड ने एक अज्ञात महिला मित्र की रिपोर्ट की दोस्त ने एलेक्सिस को बताया कि वह उस समय लगभग 13-14 साल की थी और उसने कथित तौर राष्ट्रपति ट्रंप को काट लिया। काटने पर हंसने के बाद दोस्त को चेहरे पर मारा गया।”
यह भी पढ़ें: ‘यह बेहद खतरनाक साबित होगा’, डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन और कनाडा को चीन से दोस्ती को लेकर दी चेतावनी
इवांका ट्रंप: एक ईमेल के सब्जेट में लिखा है, ‘जैरेड कुशरर, इवांका ट्रंप विकी वार्ड की बुक के लिए तैयार हो रही हैं।’
एलन मस्क: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का भी जिक्र है, लेकिन यह एपस्टीन के द्वीप पर संभावित यात्राओं के संदर्भ में है।
बिल गेट्स: फाइलों में गेट्स के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें रूसी लड़कियों से एसटीडी होने का दावा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: फेड के नए अध्यक्ष का ऐलान, क्या ट्रंप के इस फैसले से डगमगाएगी दुनिया की अर्थव्यवस्था ?
जोहरान ममदानी की मां का भी नाम
खास बात यह है कि एपस्टीन फाइल्स में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का नाम भी सामने आया है। मीरा नायर से जुड़ा मेल अमेरिकी फिल्म पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को 21 अक्टूबर 2009 को भेजी थी। इसमें पेगी सीगल ने लिखा है कि वह गिस्लीन मैक्सवेल (एपस्टीन की गर्लफ्रैंड और अपराधी) के मैनहट्टन टाउनहाउस से एक आफ्टर-पार्टी से लौटी हैं। मीरा नायर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं।
इन लोगों का भी है नाम
इसके अलावा अन्य बड़े नामों के बारे में बात करें तो एहुद बाराक, लैरी समर्स, बिल रिचर्डसन, प्रिंस एंड्र्यू, सारा फर्ग्यूसन, माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी, डायना रॉस, क्रिस टकर, वॉल्टर क्रॉनकाइट, वुडी एलन, रिचर्ड ब्रैनसन, पीटर थील, लेस वेक्सनर, नोम चॉम्स्की और स्टीफन हॉकिंग शामिल हैं।
मालूम हो कि ये दस्तावेज जांच से जुड़े हैं और इनमें कई आरोप असत्यापित या टिप्स के रूप में हैं। बिल गेट्स को रशियन लड़की से हुई थी यौन बीमारी, एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल में सनसनीखेज दावा
