अमेरिका और ईरान दूसरे दौर की बातचीत के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि, पूरे क्षेत्र में तनाव जारी रहने से राजनयिक प्रयासों पर अनिश्चितता छाई हुई है। न्यूयॉर्क पोस्ट (NYP) की एक रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत फिर से शुरू होने को लेकर अगले 36 से 72 घंटों के भीतर “अच्छी खबर” सामने आ सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि एक सफलता अभी भी संभव है।
मध्यस्थता की कोशिशों में शामिल पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि तेहरान के साथ जारी गुप्त कूटनीति ने शांति वार्ता के एक और दौर की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। न्यूयॉर्क पब्लिक प्रेस (NYP) के एक प्रश्न के उत्तर में ट्रंप ने टेक्स्ट संदेश के माध्यम से कहा कि ऐसा होना “संभव” है, क्योंकि इस्लामाबाद संवाद को सुगम बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।
यह अपडेट अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान के साथ मौजूदा युद्धविराम को बढ़ाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है। जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वाशिंगटन बातचीत को आगे बढ़ाने से पहले तेहरान के नेतृत्व से एक “एकीकृत प्रस्ताव (Unified Proposal)” की प्रतीक्षा करेगा।
पाकिस्तान एक प्रमुख राजनयिक मध्यस्थ के रूप में उभरा
इस्लामाबाद के अज्ञात सूत्रों ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तीखी बयानबाजी के बावजूद युद्धविराम काफी हद तक कायम है, जो प्रत्यक्ष सैन्य टकराव की अनुपस्थिति का संकेत देता है। एक सूत्र ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, “तीव्र बयानबाजी के बावजूद युद्धविराम कायम है, जो दोनों पक्षों की सकारात्मक मंशा को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान इस प्रक्रिया में प्रमुख मध्यस्थ बना हुआ है।
इसी बीच, एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि ईरान द्वारा बातचीत फिर से शुरू करने के शुरुआती प्रयासों को ठुकराए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा को स्थगित कर दिया है।
ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, तेहरान ने युद्धविराम के विस्तार को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उसने यह पुष्टि नहीं की है कि वह नई वार्ता में भाग लेगा या नहीं।
राजनयिक परिदृश्य को और जटिल बनाते हुए ईरानी अर्ध-सरकारी मीडिया ने बताया कि देश के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर हमला किया। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने यह भी कहा कि दो लक्षित जहाजों को जब्त कर लिया गया है। जिससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल पारगमन मार्गों में से एक में सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्धविराम बढ़ाने का ऐलान, ईरान ने बताया एकतरफा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रप ने कहा कि जब तक बातचीत जारी है, युद्धविराम बढ़ाया जा रहा है। ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान को एकतरफा करार दिया है और युद्धविराम बढ़ाने से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर।
