अमेरिका और ईरान में दो हफ्ते के लिए सीजफायर में सहमति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा कि यह ‘पूर्ण और संपूर्ण विजय’ है। उन्होंने कहा कि यह 100% जीत है, इस बारे में कोई शक नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच जो सहमति बनी है, उससे एक मजबूत समझौते की नींव तैयार हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 15 शर्तों पर बात हुई, जिनमें से ज्यादातर पर सहमति बन चुकी है। अब देखना होगा कि यह पूरी तरह से लागू होता है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ भविष्य के किसी भी शांति समझौते में न्यूक्लियर सामग्री से जुड़ा मुद्दा जरूरी शामिल होगा।

होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े सवाल पर डोनाल्ड ट्रंंप ने कहा कि अमेरिका इस जलमार्ग से फिर से जहाजों के आवागमन को शुरू करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर तरह का जरूरी सामान लेकर उस इलाके में तैयार रहेगा ताकि हालात सामान्य रहें और कोई दिक्कत परेशानी न हो।

ईरान ने सीजफायर को बताया अपनी जीत

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह एक दो-तरफा सीजफायर होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका और उनसे आगे निकल चुका है। हालांकि सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान की तरफ से भी इसे जीत के तौर पर दर्शाया गया। ईरान की तरफ से कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के लिए उनकी शर्तें स्वीकार कर ली हैं।

यह भी पढ़ें: सीजफायर की घोषणा के बाद भी कम नहीं हुई नाराजगी, व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों ने मांगा ट्रंप का इस्तीफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारी मॉर्गन टेलर ने मीडिया से कहा, “हम आज रात यहां इसलिए आए हैं क्योंकि हम जो हो रहा है उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम चुनाव तक इंतजार नहीं कर सकते। इस देश में जो हो रहा है उसे अभी रोकना होगा…” पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करेंगे