डोनाल्ड ट्रंप: तीन शादियां कर चुके हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति, जानिए फर्स्ट फैमिली के बारे में
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति का परिवार काफी बड़ा है। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बना रखे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भरे-पूरे परिवार वाले राजनेता हैं। उन्होंने तीन बार शादी रचाई है और पांच बच्चों के पिता हैं। उनके 8 पड़पोते-पड़पोतियां हैं। अमेरिका के क्वींस में पले-बढ़े ट्रंप पहले से ही बड़े परिवार से आते हैं, वह अपने माता-पिता की पांच संतानों में से एक हैं। 1946 में फ्रेड एंड मेरी ट्रंप के यहां डोनाल्ड का जन्म हुआ। फ्रेड ट्रंप मध्य-आय वर्ग के लिए न्यूयॉर्क में अपार्टमेंट्स बनाकर संपत्ति बनाई। ट्रंप पांच बच्चों में चौथे थे। उनकी बहन एलिजाबेथ पूर्व चेस बैंकर हैं। उनकी दूसरी बहन मरियन एक रिटायर्ड जज हैं। ट्रंप के भाई रॉबर्ट उनकी कार्यकारिणी में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। हालांकि मीडिया के बीच में ट्रंप के भाई फ्रेडी ज्यादा मशहूर थे जिनकी सिर्फ 43 साल की उम्र में शराब के चलते मौत हो गई। ट्रंप ने अपनी पहली शादी फैशन मॉडल इवाना जेल्निकोवा से की थी। दोनों के तीन बच्चे हुए- डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका और एरिक। हालांकि 1992 में ट्रंप और इवाना अलग हो गए और बाद में तलाक हो गया।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर 39 साल के हैं और ट्रंप के सबसे बड़े बेटे हैं। वह ट्रंप की संस्था में एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। ट्रंप जूनियर की शादी वेनेसा हेडन से हुई है और उनके पांच बच्चे हैं। 35 वर्षीय इवांका ट्रंप और इवाना की दूसरी संतान हैं। पेशे से मॉडल रही इवांका भी ट्रंप की कंपनी में एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं और खुद की ज्वेलरी और फैशन लाइन चलाती हैं। इवांका की शादी जेरड कुशनर से हुई है और दोनों के तीन बच्चे हैं। कुशनर एक रियल एस्टेट डेवलपर हैं और उन्होंने ट्रंप के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई। कुशनर राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार होंगे। ट्रंप और इवाना की तीसरी संतान, एरिक ट्रंप 33 साल के हैं। एरिक को भी ट्रंप की कंपनी में एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट का पद मिला है। एरिक की शादी सीबीएस की प्रोड्यूसर लारा युनासाका से हुई है।
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की कवरेज पढ़ें

इवाना से तलाक के बाद 1993 में ट्रंप ने मार्ला मैपल्स से शादी की, मगर चर्चे थे कि दोनों का अफेयर सालों पहले शुरू हो गया था। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम टिफेनी है। 1999 में दोनों के अलग होने के बाद मैपल्स और टिफेनी कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए।
डोनाल्ड ट्रंप के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें
पूर्व मॉडल मेलानिया ट्रंप 1996 में न्यू यॉर्क शिफ्ट हुई थीं। दो साल बाद उनकी डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात मैनहट्टन की एक पार्टी में हुई। मेलानिया ने ट्रंप को अपना नंबर देने की बजाय उनका नंबर लिया और हफ्ते भर बाद उनको कॉल किया। दोनों ने 2005 में शादी और 2006 में बैरन ट्रंप पैदा हुआ।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।