Israel-Lebanon Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर हो गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने लेबानान के राष्ट्रपति और इजरायली पीएम से बातचीत की है और दोनों ही देश अब शांति चाहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 10 इजरायल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरी अभी-अभी लेबनान के बहुत सम्मानित प्रेसिडेंट जोसेफ औन और इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू से बहुत अच्छी बातचीत हुई। ये दोनों लीडर इस बात पर सहमत हुए हैं कि अपने देशों के बीच शांति लाने के लिए, वे शाम 5 बजे EST पर ऑफिशियली 10 दिन का सीजफायर शुरू करेंगे।”

’34 साल में पहली बार…’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मंगलवार को दोनों देश 34 साल में पहली बार वाशिंगटन D.C. में हमारे सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो के साथ मिले। मैंने वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट रुबियो को, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, डैन रजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ मिलकर एक स्थायी शांति लाने का निर्देश दिया है।”

ट्रंप बोले- मैंने 9 युद्ध रुकवाए

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस पोस्ट में यह भी लिखा, “मैंने दुनिया में 9 युद्धों को रुकवाया। दुनिया भर में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां होगा, तो चलिए, इसे पूरा करते हैं।”

गौरतलब है कि ईरान पर हमले के बीच लेबनान से हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर किए थे। इसके चलते लेबनान और इजरायल के बीच भी जंग शुरू हो गई थी। अब यह जंग 10 दिनों के सीजफायर समझौते पर थम गई है।

2000 से ज्यादा लोगों की मौत का किया दावा

हिज्बुल्लाह के हमलों से बौखलाए इजरायल ने दक्षिणी लेबनान सहित सीमाई इलाकों में भीषण तबाही मचाई थी। इस जंग में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत का दावा लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। हजारों लोग घायल भी हुए। लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।

आसिम मुनीर का तेहरान दौरा नहीं आया काम, ईरान इस मामले पर किसी को सुनने को राजी नहीं

ईरान और अमेरिका ने पाकिस्तान की मध्यस्थता में समझौते पर अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच हुई वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला। दो सप्ताह के युद्धविराम के आधे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं सहित कई बड़े मतभेद बने हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर…