Epstein Files Dalai Lama: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ उनका भी कनेक्शन था। इसको लेकर ही अब दलाई लामा के कार्यालय की तरफ से सफाई आई और कहा गया कि ये दावे पूरी तरह से फर्जी हैं। इस क्लेरिफिकेशन में कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के दस्तावेजों का हवाला भी दिया गया।

मीडिया और सोशल मीडिया पर किए गए दावों में दलाई लामा को लेकर कहा गया कि व्यापक रूप से चर्चित एपस्टीन फाइलों में दलाई लामा का नाम 169 बार आया था। कुछ रिपोर्ट्स में बौद्ध नेता का नाम कथित तौर पर कई निजी ईमेल में और ‘मसाज फॉर डमीज़’ नामक पुस्तक की अनुक्रमणिका में दिखाई दिया, जिसे एपस्टीन मामले के रिकॉर्ड के हिस्से के रूप में पहले जारी की गई फाइलों में एक स्कैन किए गए दस्तावेज़ के रूप में शामिल किया गया था।

आज की बड़ी खबरें

खारिज किए गए सारे दावे

दलाई लामा को लेकर जो दावे किए गए, उसके बाद दलाई लामा के कार्यालय ने एक बयान जारी किया और जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंधों के दावों और रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया। इस बयान में कहा गया कि एपस्टीन फाइल्स’ से संबंधित कुछ हालिया मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दलाई लामा में कहा गया कि हम स्पष्ट रूप से पुष्टि कर सकते हैं कि परम पावन ने कभी भी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को भी उनके साथ किसी भी बैठक या बातचीत को अधिकृत किया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की बेटी इवांका से लेकर ममदानी की मां तक, एपस्टीन फाइल्स में सामने आया किन दिग्गजों के नाम

2012 के ईमेल का दिया गया हवाला

कुछ रिपोर्टों में अक्टूबर 2012 के ईमेल का हवाला दिया गया है, जिनमें कथित तौर पर तिब्बती आध्यात्मिक नेता और एपस्टीन के बीच एक बैठक का संकेत देने वाले संदर्भ थे और यह भी बताया गया था कि दलाई लामा के उनके साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद थी।

गौरतलब है कि यूरोपीय मीडिया आउटलेट ‘नेक्स्टा टीवी’ ने दावा किया कि दलाई लामा के अनुयायी बताए जाने वाले व्यक्तियों ने एपस्टीन से मुलाकात की होगी, जिससे संभावित अप्रत्यक्ष संबंधों के बारे में अटकलों को और बल मिला। यह मुद्दा पिछले साल तब भी चर्चा में आया जब पत्रकार माइकल वोल्फ ने ‘डेली बीस्ट’ पॉडकास्ट पर अपनी उपस्थिति के दौरान कुछ दावे किए।

वोल्फ ने उन समारोहों के बारे में बात की, जिन्हें “सैलून” के रूप में वर्णित किया गया था, जो कथित तौर पर एपस्टीन के मैनहट्टन स्थित आवास पर आयोजित किए जाते थे और जिनमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल है। सत्य साईं बाबा के प्रति है वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और रोड्रिगेज की श्रद्धा