अमेरिकी चिप कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक था कि चीन की एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग (Alice Huang) बीजिंग को खुफिया जानकारी दे रही थीं। बताया जा रहा है कि एलिस के जेनसन हुआंग के साथ करीबी संबंध थे। इस वजह से अमेरिकी अधिकारियों की चिंता बढ़ गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग को हुआंग ले (Huang Le) के नाम से भी जाना जाता है। वह चीन की नागरिक हैं और सिंगापुर की एक डेटा सेंटर कंपनी में बड़े पद पर काम कर रही थीं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां उन पर नजर रख रही थीं। अधिकारियों को शक था कि वह Nvidia की एडवांस्ड AI चिप्स को चीन तक पहुंचाने से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थीं।
जेनसन हुआंग से करीबी संबंधों ने बढ़ाई चिंता
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निगरानी के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को एलिस हुआंग और Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के बीच करीबी संबंधों के बारे में पता चला। इसके बाद अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई।
दरअसल, जेनसन हुआंग AI की दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं। उनकी कंपनी ऐसी चिप्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी तकनीक विकसित करने में होता है। ऐसे में अमेरिकी अधिकारियों को डर था कि जेनसन हुआंग तक सीधी पहुंच रखने वाले किसी व्यक्ति के जरिए चीन को अहम जानकारी मिल सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने एलिस हुआंग को चीन के खुफिया तंत्र से जुड़ा बताया और दावा किया कि वह बीजिंग को जानकारी पहुंचा रही थीं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि को लेकर रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ट्रंप को एक साल पहले ही मिल गई थी जानकारी?
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करीब एक साल पहले ही एलिस हुआंग और जेनसन हुआंग के संबंधों से जुड़ी खुफिया जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद ट्रंप ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी एक वजह Nvidia के कारोबार का अमेरिकी अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए बेहद अहम होना हो सकती है। कंपनी की AI चिप्स की दुनियाभर में काफी मांग है। ऐसे में Nvidia के कारोबार पर असर पड़ने से अमेरिका की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, चीन के साथ पहले से चल रहे व्यापारिक तनाव को और बढ़ने से रोकना भी एक वजह हो सकती है।
AI चिप्स को लेकर अमेरिका और चीन के बीच पहले से तनाव
Nvidia की एडवांस्ड AI चिप्स आज की तकनीक की दुनिया में बेहद अहम हैं। इनकी मदद से AI मॉडल तैयार किए जाते हैं और उन्हें चलाया जाता है। यही वजह है कि अमेरिका इन चिप्स की चीन तक पहुंच को लेकर काफी सतर्क रहता है।
अमेरिका पहले से ही चीन को एडवांस्ड सेमीकंडक्टर तकनीक मिलने पर कई तरह की पाबंदियां और कंट्रोल लगा चुका है। ऐसे में Nvidia के CEO से जुड़े इस कथित जासूसी मामले ने एक बार फिर त
यह भी पढ़ें: इजरायल में क्या यहूदी और अरब पार्टियों का गठबंधन होगा, नेतन्याहू के विरोधियों के पास क्या विकल्प हैं?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरब पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने से मना कर दिया है। 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में अरब पार्टियों को निर्णायक सीटें मिली हैं। वहीं नेतन्याहू का राइट-विंग ग्रुप 61 सीटों के बहुमत से चूक गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक् करें।
