चीन के पूर्वी तट पर टाइफून डॉल्फिन ने दस्तक दे दी है। तूफान को देखते हुए चीन ने हाई अलर्ट जारी किया है। तूफान के आने से पहले करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया जबकि 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

टाइफ़ून ‘डॉल्फिन’ के रविवार दोपहर चीन के पूर्वी तट पर झेजियांग प्रांत से टकराने के बाद देश की राष्ट्रीय वेधशाला ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। चीन की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने बताया कि तूफान ‘डॉल्फिन’ झेजियांग प्रांत के सानमेन से फुजियान प्रांत के फुदिंग तक देश के पूर्वी तट पर पहुंची है। एनएमसी के मुख्य पूर्वानुमानकर्ता वांग हाईपिंग ने कहा कि तूफान की वजह से भारी बारिश और इसके व्यापक और लंबे समय तक प्रभावी रहने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी करना जरूरी था।

टाइफून डॉल्फिन रविवार को चीन के पूर्वी तट पर टकराया

चीन के मौसम विभाग के मुताबिक, टाइफून डॉल्फिन रविवार शाम करीब 5:30 बजे झेजियांग प्रांत के युहुआन शहर के पास समुद्र तट से टकराया। लैंडफॉल के समय तूफान के केंद्र के पास हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि झेजियांग के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 250 से 500 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। तूफान के खतरे को देखते हुए वेंझोउ शहर से ही करीब 9 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। लोगों के लिए 1000 से ज्यादा इमरजेंसी शेल्टर भी खोले गए।

चीन के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 9 से 12 अगस्त तक चीन के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। एनएमसी के मुताबिक, रविवार से बुधवार तक उत्तरी फुजियान, झेजियांग, शंघाई, उत्तरी जियांग्शी, जियांग्सू, अनहुई, पूर्वी हुबेई, मध्य और पूर्वी हेनान और दक्षिणी शानडोंग समेत कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य-पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी अनहुई के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

एनएमसी के अनुसार, टाइफून डॉल्फिन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और तट से टकराने के बाद धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। बुधवार के बाद इसके कमजोर हो कर उत्तर दिशा में मुड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: यमन के पास हमले में डूबा भारतीय जहाज

यमन के समुद्री इलाके लाल सागर में एक बार फिर भारतीय वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ है। समुद्र में मालवाहक जहाज ‘एमएसवी फैज नूर ओलिया’ विस्फोटको से लदी नाव के हमले का शिकार हो गई और समुद्र में डूब गई। हालांकि अच्छी बात ये है कि जहाज पर सवार सभी 14 क्रू सदस्यों (नाविकों) को सुरक्षित बचा लिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें