ताज़ा खबर
 

सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अपलोड करने पर होगी सजा

जहां एक ओर भारत में पीएम मोदी की सरकार आते ही एक साल में सारी पोर्न वेबसाइट हो चुकी हैं तो वहीं दूसरी ओर चीन में भी ऑनलाइन पोर्न पर लगाम लगाई जा रही है

नेशनल ऑफिस अगेंस्ट पोर्नोग्राफिक एंड इललीगल पब्लिकेशंस, पोर्न वीडियो, अश्लील वीडियो, सेक्स वीडियो क्लिप, बिजिंग समाचार,China social media, sex video clip, porn video, China anti-pornographyसेक्स वीडियो अपलोड किए तो होगी सजा

जहां एक ओर भारत में पीएम मोदी की सरकार आते ही एक साल में सारी पोर्न वेबसाइट हो चुकी हैं तो वहीं दूसरी ओर चीन में भी ऑनलाइन पोर्न पर लगाम लगाई जा रही है। जी हां, हाल ही एक पोर्नोलॉजी के खिलाफ शिकंजा कसने वाली संस्था ‘नेशनल ऑफिस अगेंस्ट पोर्नोग्राफिक एंड इललीगल पब्लिकेशंस’ ने गुरुवार को पुलिस को सेक्स क्लिप अपलोड करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त दंड देने को कहा।

दरअसल, हाल ही चीन में इंटरनेट पर पोर्न वीडियो क्लिप खूब शेयर किए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है, जबकि पिछले ही महीने एक अन्य सेक्स वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

चीन में ‘नेशनल ऑफिस अगेंस्ट पोर्नोग्राफिक एंड इललीगल पब्लिकेशंस’ को इन्हीं सब चीजों पर रोकथाम करने के लिए गठित किया गया है। यही वजह है कि समय आने पर संस्था ने पुलिस को दो सेक्स वीडियो की जांच करने के लिए कहा।

ये दोनों वीडियो पिछले सप्ताह चीन में खूब देखे गए। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनो वीडियो पूर्वी झेजियांग प्रांत और दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में फिल्माए गए हैं।

एंटी-पोर्न विभाग पर बयान पर कहा गया है कि इस मामले में संदिग्ध का पुलिस ने पता लगा लिया है और मामले पर आगे जांच जारी है। बीजिंग पुलिस ने पिछले महीने एक सेक्स वीडियो के प्रसार में संल्पित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 ISIS ने सेक्स न करने वाली 19 लड़कियों को दी ऐसी सजा, कि सुनकर कांप जाएगी रूह
2 मुंबई हमला: पाकिस्तान की अदालत ने सुनवाई नौ सितंबर तक स्थगित की
3 उधमपुर में पकड़ा गया आतंकी नवेद हमारा नागरिक नहीं, भारत सबूत दे: पाकिस्तान
ये पढ़ा क्या?
X