बीते 30 सितंबर को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। फ्लाईदुबई पायलट के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से एक बड़े विमान हादसे को बचाया गया। हालांकि इसमें भारतीय पायलट स्मित मच्छार बुरी तरह घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। प्लेन के कॉकपिट में स्मित मच्छार पर को पायलट ने हमला कर दिया था। स्काई न्यूज़ अरेबिया के साथ अपने इंटरव्यू के ट्रेलर में कैप्टन स्मित मच्छार को हादसे को टालने के लिए हीरो बताया गया है।

इंटरव्यू में स्मित मच्छार को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मुझे एक पल के लिए एहसास हुआ कि मैं नहीं बचूंगा।” फ्लाईदुबई घटना के बाद यह पहली बार है जब मच्छर ने अंग्रेजी मीडिया से बात की है। भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने अपने दूसरे साथी की भी तारीफ की, जिसने उनके फर्श पर गिरने के बाद प्लेन का कंट्रोल संभाला था। प्लेन 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 ft नीचे गिर गया।

स्मित मच्छार ने कहा, “मेरे साथी ने जिसने कंट्रोल संभाला और दिन बचाया, वह तारीफ के काबिल है। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं मरते दम तक याद रखूंगा।”

मुझे लगा अब नहीं बचूंगा- स्मित मच्छार

घटना के कुछ हफ़्ते बाद हॉस्पिटल में ठीक हो रहे स्मित मच्छार ने कहा कि वह कॉकपिट के अंदर उन पलों को भूलने की कोशिश कर रहे हैं जब ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उन पर हमला किया था। इंटरव्यू में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “एक पल ऐसा था जब मैंने खुद से कहा स्मित, कुछ करो। तुम ऐसे नहीं मर सकते’। एक पल ऐसा था जब मुझे एहसास हुआ कि अगर अभी कुछ नहीं किया गया, तो।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात अधूरी छोड़ दी।

इसके बाद प्लेन में कुछ पैसेंजर्स ने उस हमलावर को-पायलट को पकड़ा, जो दरवाज़ा खुलने के बाद कॉकपिट में घुसे थे। स्मित मच्छार ने प्लेन में मची घबराहट और चीख-पुकार को याद किया और बताया कि कैसे वह मुंह के बल लेटे हुए थे जब उनके साथी कुछ पैसेंजर्स के साथ कॉकपिट में घुसे थे।

30 सितंबर को हुई थी घटना

स्मित मच्छार पर 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ़्लाइट FZ1073 में उनके ओमानी को-पायलट ने हमला किया था। जैसे ही वह यात्रियों को अंदर जाने देने के लिए कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब हुए, तुरंत हमलावर को-पायलट को रोक लिया गया। एक दूसरे को-पायलट और एक डेंटिस्ट ने स्मित मच्छार को मेडिकल मदद दी, जबकि पायलटों के दूसरे सेट ने कंट्रोल संभाला और फ़्लाइट, जिसमें 174 यात्री थे, सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित रूप से लैंड हुई। स्मित मच्छार हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें UAE के अबू धाबी में शिफ़्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हुए अमेरिकी सांसद, स्मित मच्छार के सम्मान में पेश किया प्रस्ताव

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करने और विमान में हुए कथित आतंकवादी हमले की निंदा करने वाला प्रस्ताव पेश किया गया है। यह प्रस्ताव 5 अक्टूबर 2026 को सांसद जोश गॉटहाइमर ने माइकल मैककॉल और डॉन बेकन के साथ मिलकर पेश किया। प्रस्ताव को विदेश मामलों की समिति के पास भेजा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…