कनाडा के टोरंटो में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के पास हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह गोलीबारी दुकानों और रेस्तरां से भरे एक व्यस्त इलाके में हुई।
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, टोरंटो पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और कहा है कि हमलावर अभी भी फरार है। टोरंटो पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा, “कृपया तुरंत उस क्षेत्र से बाहर निकलें और पुलिस के सभी निर्देशों का पालन करें।”
कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि टोरंटो में सेंट क्लेयर फेस्टिवल पर साल्सा प्रोग्राम के दौरान हुई गोलीबारी की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बेगुनाह लोगों के मौत के लिए जिम्मेदार अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाना चाहिए।
संसद के सदस्य लेस्ली चर्च ने भी इस हिंसक घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने समुदाय में इस तरह की हिंसा की खबर सुनकर वह बेहद भयभीत हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो आर्लिंगटन और सेंट क्लेयर इलाके के आसपास हैं, वे एरिया से दूर रहें और पुलिस के आदेशों का पालन करें। लेस्ली चर्च ने पीड़ितों, उनके परिवारों और घायलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही उन्होंने टोरंटो पुलिस और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों के कामों की सराहना की।
टोरंटो पुलिस ने क्या कहा?
टोरंटो पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए छह लोगों की पहचान की गई है, जबकि दो लोगों को मृत घोषित किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि संदिग्धों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। गोलीबारी की घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया, लेकिन लोगों से अब भी उस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।
लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा अमेरिका, साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है गैंगस्टर
कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कई अपराधों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने आरोप लगाया है। अब अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह बिश्नोई के प्रत्यर्पण की कोशिश करेगा। बिश्नोई को 2014 में गिरफ्तार किया गया था और गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। पढ़ें पूरी खबर।
