Chinese Agent in USA: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ है, जहां की जांच एजेंसी FBI ने आर्केडिया शहर की मेयर ईलीन वांग पर चीन के लिए अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया। अहम बात यह भी है कि वांग ने इन आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। FBI के मुताबिक, ईलीन वांग ने साल 2020 से 2022 के बीच चीन सरकार के अधिकारियों के निर्देश पर काम किया और अमेरिका में चीन के हितों को बढ़ावा देने की कोशिश की।

अमेरिकी शहर की मेयर ईलीन वांग पर हुए इस खुलासे के बाद अमेरिकी प्रशासन के होश उड़े हुए हैं, और जांच एजेंसियां एक-एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। FBI के मुताबिक, मेयर ने अमेरिका में चीन के हितों को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियों को अंजाम दिया।

FBI ने क्या-क्या लगाए आरोप

FBI के अनुसार, मेयर वांग ने यूएस न्यूज सेंटर नाम की एक वेबसाइट के माध्यम से अमेरिका में चीन के समर्थन वाला प्रोपेगेंडा फैलाया। यह वेबसाइट खुद को स्थानीय चीनी-अमेरिकी समुदाय के लिए एक समाचार स्रोत बताती थी। वांग और उनके साथी चीनी अधिकारियों से निर्देश लेते थे और वेबसाइट पर उनके मनमुताबिक सामग्री पोस्ट करते थे, और अमेरिका में प्रोपगेंडा फैलाते थे।

इस मामले में एक उदाहरण देते हुए न्याय विभाग ने बताया कि जून 2021 में एक चीनी अधिकारी ने वांग और अन्य लोगों से संपर्क किया था। यह संपर्क वीचैट नाम के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए किया गया था। उस अधिकारी ने उन्हें पहले से लिखे हुए समाचार लेख भेजे थे ताकि उन्हें वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा सके।

कितनी हो सकती है सजा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 58 साल की वांग ने गंभीर अपराध के आरोप में दोषी ठहराए जाने पर सहमति जताई है, जिसके लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। न्याय विभाग के बयान के अनुसार, वांग आज दोपहर लॉस एंजिल्स की जिला अदालत में पेश होंगी।

वांग नवंबर 2022 में अर्काडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं। इस पांच सदस्यीय परिषद में मेयर का पद बारी-बारी से मिलता है। अब उन्होंने सिटी काउंसिल और मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है।

‘जिम्मेदार देशों को आत्मचिंतन करना चाहिए…’, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन के समर्थन पर भारत की प्रतिक्रिया

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कथित समर्थन देने के मुद्दे पर चीन को कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जो देश खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं, उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि इस तरह की कार्रवाइयां उनकी प्रतिष्ठा को कैसे प्रभावित करती हैं।