ब्रिटेन की राजधानी लंदन से अमेरिका के शिकागो शहर जा रही एक ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट सोमवार को हवा में उड़ते समय 28000 फीट नीचे गिर गई। अचानक फ्लाइट के गिरने की इस घटना के बाद इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।

लंदन हीथ्रो से शिकागो ओ’हेयर के लिए उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA-295 ने कथित तौर पर आयरलैंड के ऊपर से उड़ान भरते समय इंटरनेशनल इमरजेंसी कोड 7700 के संकेत दिए।

9000 फीट की ऊंचाई तक नीचे आ गई फ्लाइट

इधर विमानों की निगरानी रखने वाली संस्था फ्लाइटरडार-24 के भी मुताबिक, लंदन से शिकागो जाने वाली फ्लाइट BA-295 ने 7700 का स्क्वॉक सिग्नल भेजा और आयरलैंड के ऊपर 9000 फीट की ऊंचाई तक नीचे आ गई।

जी-वीआईए के रूप में रजिस्टर्ड बोइंग 777-200ईआर फ्लाइट ने स्थानीयर समयानुसार 11.50 बजे हीथ्रो के टर्मिनल-5 से उड़ान भरी और उसे करीब 8.40 घंटे की यात्रा के बाद शिकागो के लिए रवाना होना था।

इमरजेंसी की घोषणा का खुलासा नहीं

फ्लाइट आयरलैंड के ऊपर से गुजरते समय फ्लाइट करीब 37000 फीट की ऊंचाई तक उड़ रही थी, इसके बाद वह हवा में तेजी से करीब 9000 फीट की ऊंचाई तक नीचे आ गई।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के हवाले से यूके मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि BA-295 बाद में लंदन के हीथ्रो की ओर मुड़ गई, इससे यह साफ तौर पर संकेत मिला कि फ्लाइट शिकागो की नहीं जाएगी। हालांकि इमरजेंसी की घोषणा का तुरंत कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

क्या है 7700 स्कॉक कोड?

चार अंकों वाला 7700 स्कॉक एक सामान्य आपातकालीन संकेत है जिसका इस्तेमाल पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को यह सूचना देने के लिए करते हैं कि उनकी फ्लाइट में कोई इमरजेंसी स्थिति आ गई है। हालांकि इसमें यह नहीं बताया जाता कि परेशानी विमान, यात्रियों, चालक दल या किसी अन्य हालात से संबंधित है।

फ्लाईदुबई को लेकर रिपोर्ट आ रही सामने

यह घटना ऐसे में सामने आ रही है जब रायटर्स ने रिपोर्ट किया है कि फ्लाईदुबई घटना में ओमानी को-पायलट ने एयरलाइन में नौकरी मिलने से पहले ही इजरायल के शहर तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को क्रैश करने की योजना बना ली थी।

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पिछले हफ्ते दुबई से रवाना हुई थी। फ्लाइट में उस दौरान 174 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। उड़ान के दौरान ही को-पायलट ने कथित तौर पर भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और यात्रियों व क्रू सदस्यों ने आरोपी को काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें: नौकरी मिलने से पहले ही रची थी साजिश! फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट का तेल अवीव विमान क्रैश करने का था प्लान

फ्लाईदुबई की एक उड़ान में भारतीय पायलट पर हमले के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर एयरलाइन में नौकरी मिलने से पहले ही तेल अवीव जाने वाली उड़ान को क्रैश करने की योजना बना ली थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें