ब्रिटेन: गैंगरेप के आरोपियों ने सजा मिलने के बाद कोर्ट में लगाए अल्लाह हू अकबर के नारे
इंग्लैंड के रोटरहैम सेक्स गैंग के दोषियों ने कोर्ट के सजा सुनाए जाने के बाद अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए।

इंग्लैंड के रोटरहैम सेक्स गैंग के दोषियों ने कोर्ट के सजा सुनाए जाने के बाद अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। कोर्ट ने इस मामले में छह आरोपियों को 10 से 20 साल की सजा सुनाई। सभी दोषियों को कुल मिलाकर 81 साल की सजा हुई है। दोषियों के नाम मतलूब हुसैन, मोहम्मद सादिक, बशरत, नसीर और तैयब डाड है। इसमें बशरत को सबसे अधिक 20 साल की कैद हुई है। यह सजा दो नाबालिग लड़कियों को शराब पिलाकर उनसे गैंगरेप करने के मामले में सुनाई गई। इनमें से एक पीडि़ता रेप के चलते 12 साल की उम्र में गर्भवती हो गई थी। यह मामला 1999 से 2001 के बीच का है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जज सारा राइट ने पूरे मामले को सुनाने के बाद सजा सुनाई। एक पीडि़ता ने बयान दिया, ”दुनिया में बुरे और बहुत बुरे लोग हैं। उसका बच्चा दुष्टता का परिणाम है। इन लोगों ने मेरा बचपन छीन लिया। समाज ने भी मुझे अलग-थलग कर दिया।” रोटरहेम में 1400 बच्चों के साथ 16 साल की अवधि में रेप किया गया। आरोपियों के ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाने के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान एक पीडि़ता बोलीं कि न्याय हुआ है। गैंगरेप की शिकार एक लड़की की प्रेगनेंसी की खबर 2001 में आई थी। उस समय उसे ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां के रूप में दर्शाया गया था।