Plane Crash: बोलिविया में एक विमान टेक ऑफ के बाद अचानक ही क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसको लेकर नेशनल फायर चीप पावेल टोवर ने बताया है कि मरने वालों में क्रू मेंबर्स और आस-पास खड़े लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि ये विमान नए नोटों को लेकर जा रहा था।
दरअसल, ये मामला बोलिविया की राजधानी ला पाज का है। यह विमान टेकआफ के दौरान रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंच गया। इसके चलते लगभग एक दर्जन गाड़ियां डैमेज हो गई है। इस दर्दनाक हादसे की वजह से एयरक्राफ्ट का मलबा, नोट, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं।
नए बैंक नोट लेकर जा रहा था विमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लेन बोलिवियन एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था, जो सेंट्रल बैंक से दूसरे शहरों में नए बैंकनोट ले जा रहा था। प्लेन ने ला पाज के पास टेकऑफ के दौरान ही एल ऑल्टो में गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर एक खेत में जाकर रुक गया। इसके चलते हाईवे पर कई गाड़ियां डैमेज हो गईं और आसपास खड़े लोग हादसे की चपेट में आ गए।
नोट लूटते दिखे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुर्घटनास्थल पर नए बैंकनोट (20, 50 और 100 बोलिवियानोस के) बिखरे पड़े हैं, और लोग उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन लोग पैसा लूटने की कोशिश में करते ही रहे।
बैंक ने घोषित किया अवैध करेंसी
नोटों के लूटे जाने को लेकर बोलिविया के केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ये बिखरे नोट वैध मुद्रा नहीं हैं और इन्हें इस्तेमाल या व्यापार के लिए मान्य नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये प्रतिस्थापन के लिए थे। बैंक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं, जिसके चलते नोट लूटने वालों को कोई फायदा नहीं मिलेगा।
इस मामले में रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि विमान वायुसेना का था। हादसे के बाद एल आल्टो एयरपोर्ट को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यह भी पढ़ें: विमान सुरक्षा की कसौटी: बढ़ते हादसे और गिरता भरोसा | संपादकीय

झारखंड में चतरा जिले के कर्माटाड जंगल में सोमवार शाम एक चार्टर्ड एअर एंबुलेंस के हादसे का शिकार होने और उसमें सभी सात लोगों की मौत ने एक बार फिर इस सवाल को गहरा किया है कि क्या दिनोंदिन विमान सेवाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। गौरतलब है कि एक मरीज और उनके परिजनों को दिल्ली ले जा रही एअर एंबुलेंस मौसम खराब होने की वजह से मार्ग बदलने की कोशिश कर रही थी। मगर थोड़ी देर बाद यह विमान रडार से गायब हो गया और कुछ समय बाद उसका मलबा घने जंगल में मिला। पढ़िए पूरा लेख…
