एक शख्स की उड़ते प्लने से गिरकर मौत हो गई। यह शख्स केन्या एयरवेज के विमान पर सवार होकर लंदन जा रहा था। 35 हजार फीट की उंचाई से गिरने के बाद शख्स एक गार्डन में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ब्रिटिश पुलिस फिलहाल यह पता करने में जुट गई है कि यह शख्स कौन है। पुलिस का मानना है कि यह शख्स विमान के लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट में सवार था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके पर पहुंचे जांच दल ने लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट से एक बैग, खाना और पानी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि विमान से गिरने के बाद शख्स जिस गॉर्डन में गिरा वहां पर एक व्यक्ति सन बॉथ ले रहा था। चश्मदीद ने बताया ‘मैं अपने गॉर्डन में सन बॉथ ले रहा था तभी जोरादार आवाज आई। इसके बाद मैंन देखा तो गॉर्डन की दीवार पर खून के छींटें थे। जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने देखा उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। उसकी मौत हो चुकी थी।’
बता दें कि अक्सर माइग्रेंट किसी देश में पहुंचने के लिए प्लेन में छिप जाते हैं। विशेषकर अफ्रीकी देशों से क्योंकि वहां पर सामाजिक परिस्थितियां अनुकूल नहीं। 2016 में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। लागोस से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाले एक एरक एयर जेट के अंडरकैरिज में एक आदमी का शव मिला था। इसी तरह सितंबर 2012 में मोजांबिक जोस मतादा के एक 30 वर्षीय शख्स की विमान से गिरकर मौत हो गई थी। ये शख्स भी विमान के अंडरकैरिज में सवार था। विमान ने अंगोला से लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी।