अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल से जुड़े कुछ और दस्तावेज जारी किए गए हैं। जेफरी एपस्टीन के सेक्स स्कैंडल फाइल में यह दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को यौन बीमारी हो गई थी।

दावा किया गया कि उन्हें यह बीमारी एक रूसी लड़की से हो गई थी। एपस्टीन ने 18 जुलाई 2013 को खुद को एक मेल भेजा था, जिसमें यह सनसनीखेज आरोप शामिल थे।

30 लाख से अधिक पेज

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई नई फाइलों में 30 लाख पेज, 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और 2 हजार से ज्यादा वीडियो भी शामिल हैं। इसी में बिल गेट्स से जुड़ा एक ईमेल भी शामिल हैं।

ईमेल में क्या लिखा गया?

टेलीग्राफ के मुताबिक, ईमेल में लिखा गया, “जले पर नमक छिड़कने के लिए, आप मुझसे विनती करते हैं कि कृपया आपके यौन रोग (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, STD) से संबंधित ईमेल, आपके द्वारा मुझसे एंटीबायोटिक्स उपलब्ध कराने का अनुरोध जो आप चुपके से मेलिंडा को देख सकते हैं और आपके यौन के विवरण हटा दें।”

एपस्टीन ने यह मेल उसी दिन रात 01.03 बजे (स्थानीय समयानुसार) खुद को भेजा, जिस दिन उन्होंने बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफे की घोषणा की। बता दें कि एपस्टीन ने कभी भी फाउंडेशन के लिए काम नहीं किया, इसलिए यह माना जाता है कि वह किसी और के नाम से ईमेल लिख रहा था। मेल में गेट्स पर नाराजगी जताई और कहा कि गेट्स ने छह साल पुरानी दोस्ती खत्म कर दी।

बिल गेट्स कर चुके हैं इनकार

बता दें कि बिल गेट्स पहले ही इस मामले को लेकर कह चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन के साथ अपने संबंधों पर पछतावा है। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की गलत गतिविधियों में शामिल होने से इनकार कर दिया है। साल 2019 में उन्होंने कहा था कि उनका एपस्टीन के साथ कोई कारोबारी या व्यक्तिगत संबंध नहीं है और वह कभी भी ऐसी पार्टी या निजी कार्यक्रम में भाग नहीं लिए।

हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि बिल गेट्स साल 2011 से 2013 के बीच एपस्टीन से कई बार मिले। इनमें न्यूयॉर्क स्थित उसके घर पर देर रात तक रुकना और प्राइवेट प्लेन से यात्रा करना भी शामिल रहा।

रेनाल्डो अविला दा सिल्वा पर भी आरोप

इन फाइलों में यह आरोप भी शामिल है कि एपस्टीन ने 2009 में लॉर्ड मैंडेलसन के पति, रेनाल्डो अविला दा सिल्वा को 10,000 पाउंड भेजे थे।

उस वर्ष सितंबर के ईमेल से पता चलता है कि दा सिल्वा ने एपस्टीन को ईमेल भेजकर ऑस्टियोपैथी सिलेबस और अन्य संबंधित खर्चों के लिए पैसे मांगे थे। अरबपति ने उसी दिन जवाब दिया, “मैं आपसे लिए गए पैसे तुरंत भेज दूंगा।” आगे पढ़िए ‘यह बेहद खतरनाक साबित होगा’, डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन और कनाडा को चीन से दोस्ती को लेकर दी चेतावनी