इजरायल में संसदीय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नई सरकार बनाने की रेस तेज हो गई है। इजरायल की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने 27 अक्टूबर के आम चुनाव के नतीजों की अधिकारिक पुष्टि कर दी है और उन्हें राष्ट्रपति को सौंप दिया गया है। राष्ट्रपति ने नतीजों को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही चुनाव कमेटी को धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं मिला। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने धोखाधड़ी का दावा किया था।

आम चुनाव के नतीजे बुधवार को राष्ट्रपति को सौंपे गए, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया है। अब राष्ट्रपति सरकार बनाने के लिए उम्मीदवार को चुनने से पहले ब्लॉक के नेताओं के साथ दो दिनों तक सलाह-मशविरा करने वाले हैं। नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 53 सीटें जीतीं हैं। वहीं उनके विरोधी गादी आइजेनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं हैं। जबकि अरब के नेतृत्व वाली पार्टियों ने नेसेट (इजरायली संसद) में 19 सीटें हासिल की है।

राष्ट्रपति पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बातचीत

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राष्ट्रपति के कार्यालय में बातचीत का दौर शुरू हो गया है। येश पार्टी के चीफ आइजेनकोट अपनी सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। उनके चेंज ब्लॉक के पास कुल 48 सीटें हैं। ऐसे में गठबंधन सरकार बनाने के लिए आइजेनकोट को उम्मीदवार के तौर पर सिफारिश करने वाला है। वहीं नेतन्याहू के समर्थन में पांच पार्टियों में से चार के उनके साथ आने की उम्मीद है, जो उनके साथ चुनाव में खड़ी थीं। इन 4 दलों को कुल 46 सीटें मिली हैं।

तीन पार्टियां ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक अपना फैसला नहीं बताया है। इनमें अरब के नेतृत्व वाली राम, जॉइंट लिस्ट, और यूनाइटेड तोराह जूडाइज्म (UJT) शामिल है।

UJT पार्टी नेतन्याहू को फिर से पीएम बनने में मदद कर सकती है क्योंकि उसके 7 सांसद जीते हैं। यह पार्टी नेतन्याहू के सपोर्ट वाले गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन UJT के बारे में कहा जाता है कि उसने पीएम उम्मीदवार की सिफारिश करने से परहेज किया है। हालांकि खबर है कि पार्टी पर अगली सरकार बनाने के लिए पीएम नेतन्याहू की सिफारिश करने का दबाव है।

नेतन्याहू के लिए UJT बन सकती है किंगमेकर

तेल अवीव के चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू की टीम यूनाइटेड टोरा जूडाइज्म के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही है ताकि हरेदी गुट से एक सिफारिश के लिए सपोर्ट मिल सके। लेकिन लिकुड पार्टी के पास समय कम हो सकता है क्योंकि अलग-अलग गुटों और राष्ट्रपति के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया है। अगर नेतन्याहू की टीम UJT से सिफारिश के रूप में विश्वास मत हासिल करने में कामयाब हो जाती है, तो यह आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गुट को अरब के नेतृत्व वाली पार्टियों से सपोर्ट लेने के लिए मजबूर कर देगा।

बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत

किसी भी गठबंधन के पास बहुमत नहीं है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। हालांकि राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों पक्षों को यह मानना होगा कि हर वादा और कमिटमेंट पूरा नहीं किया जा सकता और नए चुनावों से बचना होगा।

चुनाव कमिटी से चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर मिलने के बाद राष्ट्रपति ने कहा, “मौजूदा समय से चुनावों के बाद कोई साफ विजेता नहीं है। मैं ओरिजिनैलिटी और क्रिएटिविटी, हिम्मत और गुडविल की अपील करता हूं, ताकि इजरायल राज्य विजेता बनकर उभरे।”

यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट का नाम आया सामने, 2024 में कट्टरपंथी सोच के चलते हुआ था बैन

फ्लाई दुबई फ्लाइट संख्या FZ1073 को हाईजैक करने की कोशिश के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले उन्हीं के को पायलट यानी हमलावर की पहचान हो गई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है जो कि ओमान का नागरिक है। हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही उसकी नागरिकता की पुष्टि कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर…