अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर सोमवार को बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटि चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 32 वर्षीय एरिन कुछ दिनों पहले ही मातृत्व अवकाश के बाद काम पर लौटी थीं।

पुलिस ने बताया कि अचानक हुए इस हमले में एक 68 वर्षीय पुरुष भी घायल हुए थे। वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

पुलिस ने हमलावर की पहचान 49 वर्षीय पामेला सिस्नेरोस के रूप में की है। वह न्यूयॉर्क के क्वीन्स की रहने वाली थी। न्यूयॉर्क पुलिस की कार्रवाई में उसकी गोली लगने से मौत हो गई।

मानसिक रूप से अस्वस्थ थी पामेला

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि हमलावर महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। ऐसे मामलों की वजह से पुलिस का उससे पहले भी सामना हुआ था। हालांकि न्यूयॉर्क शहर में उसकी गिरफ्तारी का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमलावर महिला के दोनों हाथों में चाकू नजर आ रहे हैं और वह चाकू लहराने के बाद पुलिस की तरफ दौड़ती नजर आती है। इसके बाद पुलिस गोली चला देती है।

हमलावर महिला तीन बच्चों की मां थी

हमलावर महिला के भाई ने मीडिया को बताया कि वह दशकों से मानसिक समस्याओं का सामना कर रही थी, लेकिन आक्रामक नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह पिछले सालों से दवा खा रही थी और उसकी हालत में सुधार भी था।

पामेला सिस्नेरोस के भाई बताया कि उनकी तलाकशुदा बहन तीन बच्चों की मां थी। वह आखिरी बार उससे एक रिश्तेदार की जन्मदिन की पार्टी में मिले थे। टॉइम्स स्क्वायर की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा, “हमें सच में नहीं पता कि यह क्यों हुआ, इसे कैसे बताएं या कैसे समझाएं।”

कौन थीं एरिन पियासेंटि?

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से ग्रेजुएट पियासेंटि बैंक ऑफ अमेरिका की ‘बिजनेस सिलेक्शन और कॉन्फ़्लिक्ट्स यूनिट’ में वाइस प्रेसिडेंट थीं। एरिन ने फोर्डहम लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री हासिल की थी।

उनकी हत्या के बाद बैंक ऑफ अमेरिका की तरफ से जारी किए गए बयान में कि वे अपने सहयोगी के दुखद निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं।

टाइम्स स्क्वायर पर हुआ यह हमला क्यों चौंकाने वाला?

टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क शहर के सबसे ज्यादा बिजी इलाकों में से एक है। यहां बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी हमेशा मौजूद रहते हैं। सोमवार को जिस जगह यह घटना हुई, वजह एकदम पुलिस स्टेशन के बराबर में है। इसी जगह पर मई महीने में एक पुरुष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, पांच लोग हुए घायल

15 अगस्त को अमेरिका की वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।