Bangladesh-Pakistan Relation: बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार पटरी पर लौट रहे हैं और दोनों देशों के बीच 14 साल बाद सीधी फ्लाइट्स शुरू हो गई है। इस नई शुरुआत के तहत ही गुरुवार को पहली बांग्लादेशी फ्लाइट ढाका से कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

पाकिस्तानी एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार ढाका से कराची जाने वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट (बीजी-341) गुरुवार शाम को पहुंची। PAA की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि 14 साल बाद ढाका से आने वाली यह पहली बांग्लादेशी उड़ान है।

आज की बड़ी खबरें

तनाव कम करने की कोशिश कर रहे दोनों देश

जब लगभग डेढ़ दशक बाद बांग्लादेश का विमान पाकिस्तान की जमीन पर उतरा तो कराची एयरपोर्ट पर बिमान एयरलाइंस के प्लेन को पारंपरिक वॉटर सेल्यूट देकर उसका स्वागत किया गया।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दशकों तक तनाव रहा है लेकिन अब दोनों ही देशों की सरकारें तनावपूर्ण संबंधों को कम करने के लिए काम कर रही है। इसके तहत ही दोनों देश व्यापार और अन्य संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही फिर से सीधी उड़ान शुरू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘बांग्लादेश धोखाधड़ी में विश्व चैंपियन’, चुनाव से पहले ऐसा क्यों बोले मोहम्मद यूनुस?

इशाक डार ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें एक बार फिर शुरू करने की योजना की पहली घोषणा सबसे पहले पिछले साल अगस्त में पाकिस्तानी डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने की थी। उस दौरान वे ढाका की यात्रा पर थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिमान एयरलाइंस ढाका और कराची के बीच हफ्ते में दो बार फ्लाइट्स का संचालन करेगी।

यह भी पढ़ें: शेख हसीना के भाषण से डरी यूनुस सरकार

भारत सरकार की भी है नजर

पाकिस्तान और भारत के कटु रिश्तों के बीच बांग्लादेश में तनावपूर्ण स्थिति के चलते दिल्ली और ढाका के संबंधों में कुछ ठंडक देखने को मिली है। ऐसे वक्त में दोनों ही फ्रंट पर तनाव और उनके बीच करीबी बढ़ना भारत के लिए कूटनीतिक लिहाज से एक अलर्ट भी है।

इसको लेकर भारत सरकार की तरफ से बयान भी आया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में अपने लिखित जवाब में कहा कि जो सीधी उड़ाने, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच शुरू हुई है, उस पर भारत सरकार की नजर भी बनी हुई है। बांग्लादेश की एक दुकान में सो रहा था हिंदू युवक, हमलावरों ने पेट्रोल छिड़का और आग लगाकर जिंदा जलाया