बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो गया है। तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली हैं। बांग्लादेश के आम चुनाव में चार अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। यानी अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले चार नेता सांसद बने हैं। वहीं अब हिंदू सांसद निताई रॉय चौधरी को तारिक रहमान मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। तारिक रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यकों को जगह मिल रही है। इसमें एक हिंदू नेता (निताई रॉय चौधरी) और एक बौद्घ नेता (दीपेन दीवान) शामिल है।
BNP के बड़े नेता हैं निताई रॉय चौधरी
न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार BNP के टिकट पर पश्चिमी मगुरा चुनाव क्षेत्र से निताई रॉय चौधरी ने जीत हासिल की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार को हराया है। निताई रॉय चौधरी बीएनपी पार्टी के जाने-माने नेताओं में से एक हैं और इसके टॉप लीडरशिप के सीनियर सलाहकार और स्ट्रैटेजिस्ट हैं।
जनवरी 1949 में पैदा हुए निताई रॉय चौधरी बांग्लादेश के प्रतिष्ठित वकील हैं। वह पहले भी सांसद रह चुके हैं। निताई रॉय चौधरी हुसैन मुहम्मद इरशाद सरकार में यूथ और स्पोर्ट्स मिनिस्टर थे। निताई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के वाइस चेयरमैन भी हैं।
भारत के लिए क्या अहमियत?
हिंदू माइनॉरिटी कम्युनिटी के निताई रॉय चौधरी की नियुक्ति भारत के लिए अहमियत रखता है। शेख हसीना के जाने के बाद हिंदू कम्युनिटी के सदस्यों पर हमलों की वजह से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव आया था। हाल ही में एक हिंदू कपड़ा फैक्ट्री वर्कर दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद हुई हिंसा पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। दीपू को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई थी।
बांग्लादेश की तरफ से 13 देशों को तारिक रहमान के शपथग्रहण समारोह के लिए न्योता भेजा गया। इसमें भारत भी शामिल है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंपैक्ट एआई समिट के चलते और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के चलते बांग्लादेश नहीं जा पाए हैं। ऐसे में उनकी जगह पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पढ़ें हिंदुओं की सुरक्षा और बांग्लादेश की प्राथमिकता
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में चुनाव जीते तारिक रहमान को ममता बनर्जी ने बताया भाई, ढाका भेजे फूल और मिठाई
तारिक रहमान की पार्टी को मिली इस जीत को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जताई है उन्होंने तारिक रहमान को फूल और मिठाई बेचकर जीत की बधाई दिए है। ममता बनर्जी ने तारीख रहमान को अपना भाई बताया है। पढ़ें पूरी खबर
