बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण प्रक्रिया में तेजी की मांग को लेकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने सोमवार को ढाका में भारतीय राजदूत दिनेश त्रिवेदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में तारिक रहमान ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण में तेजी की अपील की और दोनों देशों के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की बात कही। इस मुलाकात में भारत-बांग्लादेश संबंधों और कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हो गए दिनेश त्रिवेदी
तारिक रहमान से मुलाकात के बाद दिनेश त्रिवेदी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां तारिक रहमान से मुलाकात में हुई बातचीत की जानकारी वह भारत सरकार को दे सकते हैं। बता दें कि शेख हसीना हाल ही में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सार्वजनिक रूप से 2 साल के बाद सामने आई थीं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही बांग्लादेश ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को तेज कर दिया। शेख हसीना ने अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ दिया था।
मीटिंग में क्या चर्चा हुई?
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और ढाका में भारतीय राजदूत दिनेश त्रिवेदी की मुलाकात को लेकर विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने जानकारी दी है। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि इस मीटिंग में शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने को की मांग उठाई गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इस मामले में सकारात्मक जवाब देगा। वहीं इस मुलाकात को लेकर भारत के राजदूत दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।
शेख हसीना का प्रत्यर्पण दोनों देशों के तनाव को कम करेगा?
शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत पर दबाव बना रहा है। इस मुलाकात का भी यह उद्देश्य था कि जल्द से जल्द शेख हसीना को सौंप दिया जाएगा। बैठक से यह संकेत मिलता है कि भारत और बांग्लादेश के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभी मतभेद हैं। इनमें शेख हसीना का भारत में रहना और उनके प्रत्यर्पण की बांग्लादेश की मांग प्रमुख है। इसके बावजूद दोनों पक्ष बातचीत के जरिए संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि बातचीत के जरिए दोनों देश अपने मतभेदों को दूर कर सकते हैं और भविष्य में संबंध बेहतर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 1920 के दशक में बर्लिन बना था आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण केंद्र, चट्टो थे इसके सूत्रधार
1920 के दशक में बर्लिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों और दूसरे देशों के साम्राज्यवाद-विरोधी नेताओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया था। स्वतंत्रता सेनानी वीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय अहम किरदार थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
