बांग्लादेश में शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद से ही हिंदुओं के खिलाफ जमकर हिंसा हो रही है। 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 9 फरवरी की रात देश में एक हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
लूटपाट के बाद हुई हत्या
62 वर्षीय व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार के साथ पहले लूटपाट की गई और उसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी। हमलावर सुशेन चंद्र सरकार को उनके दुकान के अंदर फेंककर चले गए। यह घटना बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के त्रिशाल की है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशेन चंद्र सरकार का चावल का पुराना कारोबार था और उनकी दुकान का नाम चंद्र भाई एंटरप्राइज था।
हमलावरों ने त्रिशाल चौराहे के पास ही उन्हें मार दिया और उनके शव को दुकान के अंदर छोड़कर शटर बंद कर दिया। जब काफी देर तक सुशेन घर नहीं लौटे, उसके बाद परिवार उन्हें खोजने निकला। जैसे ही दुकान का शटर उठाया खून से लथपथ उनका शव मिला। सुशेन के बेटे ने लोकल मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और अपराधियों ने मेरे पिता की हत्या करने के बाद दुकान से कई लाख टका चुरा लिए हैं। परिवार हथियारों की पहचान कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है।
दिसंबर 2025 में 51 घटनाएं दर्ज
बता दें कि जब भी बांग्लादेश में चुनाव होता है तो हिंदुओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं बढ़ती हैं। अल्पसंख्यक अधिकार संगठनों का कहना है कि सिर्फ दिसंबर 2025 में सांप्रदायिक हिंसा की 51 घटनाएं दर्ज की गई है। इसमें हत्या, मारपीट और आगजनी जैसे अपराध शामिल हैं। इसके पहले ही बांग्लादेश में कई हिंदुओं को मौत के घाट उतारा जा चुका है, लेकिन यूनुस सरकार किसी ठोस कार्रवाई के मूड में नहीं दिख रही है। पढ़ें बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर में लगाई आग
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 24 घंटे में दो लोगों को उतारा मौत के घाट
