बांग्लादेश में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा कारखानों में काम करने वाले कामगारों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। कामगार मजदूरी को 12500 टका से बढ़ाकर कम से कम 30 हजार टका करने और छंटनी को रोकने की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को भी मीरपुर इलाके में उस समय फिर तनाव बढ़ गया, जब कुछ कपड़ा मजदूर काम के बाद फैक्ट्री से निकले और सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किन इलाकों में हो रहा है प्रदर्शन

मजदूरों ने सोमवार को गाजीपुर, सावर-अशुलिया और नारायणगंज के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन किया और सड़कें जाम कर दीं। कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी हुईं।

बांग्लादेश के समाचार पत्र के अनुसार, इन घटनाओं में सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) के एक जवान, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों और बीएनपी कार्यकर्ताओं समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए। आगे हिंसा भड़कने की आशंका के चलते सावर और अशुलिया की कम से कम 264 फैक्ट्रियों ने छुट्टी घोषित कर दी।

मजदूरों ने गाजीपुर में ढाका-टांगाइल राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों को राजमार्ग से हटाने के दौरान सुरक्षा बलों से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और ध्वनि बम छोड़े।

इससे पहले रविवार को भी गाजीपुर और आसपास के औद्योगिक इलाकों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस के साथ रुक-रुककर झड़पें हुईं, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी को आग लगा दी और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

रायटर्स के अनुसार, 31 अक्टूबर को शुरू हुए इन प्रदर्शनों के कारण अब तक कम से 670 कारखानों को बंद करना पड़ा है। सोमवार तक कम से 29 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में कपड़ा क्षेत्र का योगदान

उल्लेखनीय है कि रेडीमेड कपड़ा क्षेत्र बांग्लादेश की जीडीपी में 10 प्रतिशत यानी लगभग 40 अरब डॉलर का योगदान देता है। बांग्लादेश के कुल विदेशी निर्यात से होने वाली कमाई का 80 प्रतिशत इसी क्षेत्र से आता है। यह क्षेत्र अकेले 40-45 लाख लोगों को रोजगार देता है।

यह भी पढ़ें-जानें कौन थे नजरुल इस्लाम? सऊदी की मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’ करने के बाद जोड़े को लटका दिया फांसी पर

सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित एक मस्जिद के अंदर कथित तौर पर ‘अश्लील हरकत’ करने के मामले में दोषी ठहराए गए बांग्लादेशी कपल को वहां की सरकार ने फांसी की सजा सुनाई। 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को इस कपल को फांसी पर लटका भी दिया गया। अब इस घटना की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। यह घटना एक बहस का मुद्दा भी बन चुकी है। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।