बांग्लादेश में आम चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा और कट्टरपंथी हमले हो सकते हैं। यह दावा बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को किया है। जानकारी दे दें कि 12 फरवरी को यहां आम चुनाव होने हैं। अमेरिकी दूतावास ने इस चुनाव के मद्देनजर यहां रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी जारी किया है।
अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को इस चुनाव के दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि चुनाव अवधि के दौरान राजनीतिक हिंसा या चरमपंथी हमले हो सकते हैं।
पोस्ट में क्या कहा?
अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह एक साथ होने जा रहे हैं। चुनाव अवधि के दौरान यहां राजनीतिक हिंसा या चरमपंथी हमले हो सकते हैं, इस दौरान रैलियों,मतदान केंद्रों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए, प्रदर्शन स्थलों पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी सभा के पास सावधानी बरतनी चाहिए।”
आगे कहा गया है कि चुनाव से एक दिन पहले और चुनाव के दिन सीमित ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी क्योंकि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 10 फरवरी से अगले दो दिनों के लिए बाइक और सभी सार्वजनिक परिवहन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
दूतावास ने क्या आग्रह किया?
आगे दूतावास ने आग्रह किया कि अमेरिकी नागरिक अपने आसपास के माहौल से अवगत रहें, स्थानीय समाचारों पर नजर बनाए रखें। सतर्क करें और भीड़ वाली जगह पर अपनी सक्रियता कम रखें, फोन को हमेशा साथ रहें। वैकल्पिक यात्रा मार्गों की योजना भी बनाएं। आगे पढ़िए भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए अमेरिका ने की थी 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग? असल कहानी यहां जान लें
