जर्मनी के फेडरल खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख ऑगस्ट हैनिंग को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनपर देशद्रोह का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने गुप्त दस्तावेज हासिल करने के लिए पैसे दिए और एक विदेशी खुफिया एजेंसी के लिए एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करने में उनका इस्तेमाल किया।

जर्मन फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि ऑगस्ट हैनिंग को देशद्रोह के शक में गिरफ्तार किया गया है। प्रॉसिक्यूटर ने उस फेडरल खुफिया एजेंसी का नाम नहीं बताया और यह भी तुरंत साफ नहीं हो सका कि वह एनालिसिस उस एजेंसी तक पहुंचा या नहीं, जिसके लिए उसे तैयार किया गया था।

‘देशद्रोह व जासूसी की कोशिश करने का गंभीर शक’

न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, सरकारी वकील (फेडरल प्रॉसिक्यूटर) के ऑफिस ने एक बयान में कहा, “ऑगस्ट हैनिंग पर देशद्रोह से जुड़ी जासूसी, सरकारी राज हासिल करने और देशद्रोह व जासूसी की कोशिश करने का गंभीर शक है।”

कब किया था समझौता?

सरकारी वकीलों के मुताबिक, साल 2005 में BND इंटेलिजेंस सर्विस के प्रमुख के तौर पर अपना सात साल का कार्यकाल पूरा करने के पाँच साल बाद, ऑगस्ट हैनिंग ने BND के एक एक्स ऑफिस मैनेजर के साथ पैसे के बदले गोपनीय इंटेलिजेंस जानकारी लेने का समझौता किया था।

शेयर करने वाला ऑफिस मैनेजर भी गिरफ्तार

प्राइवेसी नियमों के तहत मैनफ्रेड डी. के तौर पर पहचाने गए उस ऑफिस मैनेजर को भी मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और दोनों को फेडरल कोर्ट ऑफ जस्टिस में जज के सामने पेश किया जाना है।

सरकारी वकीलों ने कहा कि मैनफ्रेड डी. पर पिछले कुछ सालों में लगभग दो हजार दस्तावेज उपलब्ध कराने का शक है। इनमें BND के अंदर सिर्फ अंदरूनी इस्तेमाल के लिए बनी गोपनीय जानकारी और चांसलरी में सीनियर लेवल की इंटेलिजेंस ब्रीफिंग जैसे दस्तावेज शामिल हैं। ऐसे में इन लोगों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कई सालों तक की जासूसी

सरकारी वकीलों के मुताबिक, ऑगस्ट ने मैनफ्रेड से मिली गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल करके एक विदेशी खुफिया एजेंसी के अधिकारी के लिए एनालिसिस तैयार किया और कई सालों तक उस जासूसी एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ राजनीतिक जानकारी शेयर की। जर्मन अखबार SZ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में रूस शामिल नहीं है।

BND के अध्यक्ष मार्टिन जैगर ने कहा कि शक पैदा होते ही एजेंसी ने बड़े पैमाने पर आंतरिक जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि आंतरिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

हालांकि ऑगस्ट ने रॉयटर्स की ओर से टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया। चांसलरी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में सैन्य विमान हुआ क्रैश, 25 यात्री और 7 क्रू मेंबर थे सवार, सभी की मौत

नाइजीरिया में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 25 यात्रियों और सात चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा सैन्य विमान देश के दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें