अमेरिका और ईरान के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब अमेरिका ने फिर से ईरान को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की तरफ एक विशाल नौसैनिक बेड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है। ट्रंप ने ईरान से कहा कि वह या तो बातचीत के टेबल पर बैठेकर डील करे या फिर भीषण हमले के लिए तैयार रहे। हालांकि ईरान ने भी ट्रंप को जवाब दिया है।

ईरान ने अमेरिका को दिया दो टूक जवाब

ईरान ने कहा कि आपसी सम्मान और विश्वास के आधार पर बातचीत के लिए हम तैयार हैं लेकिन अगर हमला हुआ तो हम अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे। अमेरिकी धमकी पर ईरान ने कहा कि अगर हमला हुआ तो इस बार ऐसा जवाब मिलेगा, जैसा अमेरिका को पहले कभी नहीं मिला होगा।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। यह पूरी ताकत, जोश और उद्देश्य के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है, जिसका नेतृत्व विशाल विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन कर रहा है। वेनेजुएला की तरह यह भी तैयार है, इच्छुक है और जरूरत पड़ने पर तेज़ी के साथ अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम है।”

‘वाशिंगटन से मिलने वाले आदेश से परेशान हो चुकी हूं’, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने अमेरिकी दबाव को लेकर जताई नाराजगी

ट्रंप ने आगे कहा, “हमें उम्मीद है कि ईरान अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम के संबंध में एक निष्पक्ष और न्यायसंगत समझौते के लिए बातचीत की टेबल पर आएगा। ट्रंप ने कहा, “समय कम होता जा रहा है, यह वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण है। जैसा कि मैंने ईरान से पहले भी कहा था, समझौता करो! उन्होंने नहीं किया, और फिर ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ हुआ, जिसने ईरान को बुरी तरह से तबाह कर दिया। अगला हमला इससे कहीं ज्यादा भयानक होगा! ऐसा दोबारा मत होने दो।”

‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ क्या था?

‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ जून 2025 में अमेरिका के नेतृत्व में चलाया गया एक सैन्य ऑपरेशन था। ये उसने ईरान में किया था। इसका उद्देश्य ईरान की कई प्रमुख परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना था, जिनके बारे में अमेरिका का कहना था कि उनका उपयोग परमाणु हथियारों में इस्तेमाल के लिए यूरेनियम संवर्धन के लिए किया जा रहा था। पढ़ें निकोलस मादुरो के गार्ड ने बताया उस रात वेनेजुएला में क्या हुआ था?