अमेरिका में कैलिफोर्निया शहर के सैन फ्रांसिस्को में सोमवार को करीबन 6 हजार सरकार स्कूल टीचर सड़कों पर उतर आए। यह हड़ताल अधिक सैलरी, हेल्थ बेनिफिट्स और खास जरूरतों वाले छात्रों के लिए अधिक रिसोर्स पर टीचर और डिस्ट्रिक्ट (प्रशासन) के बीच समझौता न होने के बाद हुई। यह 50 सालों में इस तरही की पहली हड़ताल है।
सैन फ्रांसिस्को यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने अपने सभी 120 सरकारी स्कूल पर ताला लगा दिया और कहा कि वह अपने 50,000 छात्रों में से कुछ को इंडिपेंडेंट स्टडी की सुविधा देंगे।
‘कॉन्ट्रैक्ट मिलने तक होगी हड़ताल’
एपी के मुताबिक, यूनाइटेड एजुकेटर्स ऑफ सैन फ्रांसिस्को की प्रेसिडेंट कैसंड्रा क्यूरियल ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा, “हम तब तक साथ डटे रहेंगे जब तक हम अपने स्टूडेंट्स के लायक स्कूल और अपने सदस्यों के लायक कॉन्ट्रैक्ट हासिल नहीं कर लेते।” यूनियन के टीचर वीकेंड पर आखिरी दौर की बातचीत फेल होने के बाद हड़ताल में शामिल हो गए, बातचीत में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं हो पाया।
इधर मेयर डैनियल लूरी और सैन फ्रांसिस्को की डेमोक्रेटिक अमेरिकी प्रतिनिधि नैन्सी पेलोसी ने दोनों पक्षों से स्कूलों को बंद करने के बजाय बातचीत जारी रखने का आग्रह किया था। यूनियन नेताओं ने सोमवार सुबह हड़ताल के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सैन फ्रांसिस्को सिटी हॉल में दोपहर में एक रैली निकालने की प्लानिंग की थी। वहीं, बातचीत सोमवार दोपहर को फिर से शुरू होने वाली थी।
टीचर क्या कर रहे मांग?
यूनियन और डिस्ट्रिक्ट लगभग एक साल से बातचीत कर रहे हैं, जिसमें टीचर पूरी तरह से फंडेड फैमिली हेल्थ केयर, सैलरी में बढ़ोतरी और स्पेशल एजुकेशन और सेवाओं को प्रभावित करने वाली खाली जगहों को भरने की मांग कर रहे हैं।
साथ ही टीचर यह भी चाहते हैं कि डिस्ट्रिक्ट बेघर और अप्रवासी छात्रों और परिवारों का समर्थन करने के लिए पॉलिसी बनाएं। यूनियन दो सालों में 9 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रही है, जिसका मतलब होगा डिस्ट्रिक्ट के लिए हर साल अतिरिक्त 92 मिलियन डॉलर। इसे लेकर उनका कहना है कि यह पैसा रिजर्व फंड से आ सकता है जिसे क्लासरूम और स्कूल साइट्स पर वापस लगाया जा सकता है। SFUSD को 100 मिलियन डॉलर के घाटे का सामना करना पड़ रहा है और लंबे समय से चले आ रहे वित्तीय संकट के कारण राज्य की देखरेख में है। हालांकि SFUSD ने इस विचार को खारिज कर दिया। इधर अधिकारियों ने तीन सालों में 6% सैलरी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया।
मांगा जा रहा सभी के लिए बोनस
शुक्रवार को, सैन फ्रांसिस्को यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट की सुपरिटेंडेंट मारिया सु ने कहा कि इस प्रस्ताव में सभी कर्मचारियों के लिए बोनस भी शामिल है। पिछले हफ्ते जारी एक न्यूट्रल फैक्ट-फाइंडिंग पैनल की रिपोर्ट में दो सालों में 6 प्रतिशत बढ़ोतरी के समझौते की सिफारिश की गई थी, जो काफी हद तक डिस्ट्रिक्ट के इस तर्क से सहमत थी कि वह आर्थिक रूप से मजबूर है। यूनियन ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को के टीचरों को बे एरिया में अपने हेल्थ केयर खर्चों के लिए सबसे कम योगदान मिलता है, जिससे कई लोग नौकरी छोड़ रहे हैं।
मारिया सू ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट ने दो ऑप्शन दिए हैं: डिस्ट्रिक्ट इंश्योरेंस प्रोवाइडर कैसर को परिवार के हेल्थ कवरेज का 75 फीसदी पेमेंट करेगा या टीचर्स को अपना हेल्थ केयर प्लान चुनने के लिए 24,000 डॉलर का वार्षिक अलाउंस देगा। आगे पढ़िए अमेरिका ने चीन पर लगाया चुपचाप न्यूक्लियर हथियार टेस्ट करने का आरोप, चीन बोला- ‘वे न्यूक्लियर वर्चस्व को सही साबित करना चाह रहे’
