आतंकी संगठन अल-कायदा ने फ्लाईदुबई के हमलावर को-पायलट की तारीफ की और 11 सितंबर 2001 यानी 9/11 के हमलों का हवाला देते हुए अमेरिका और इजरायल के फ्लाइट्स को निशाना बनाकर हमले करने का आह्वान भी किया।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया कि यह आह्वान अल-कायदा समर्थक द्वारा जुलाई में शुरू किए गए साप्ताहिक प्रकाशन अल-बयान के नवीनतम अंक में पब्लिश की गई। समूह के टेलीग्राम चैनलों पर प्रसारित होने के बाद इसे कथित तौर पर हटा दिया गया।

9/11 के हमलों और 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की घटना का जिक्र

रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिकेशन में 9/11 के हमलों और 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 पर कब्जा करने की कोशिश दोनों का जिक्र किया गया था। 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रहे 170 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिसमें अधिक इजरायली थे।

अमेरिकियों और इजरायलियों के खिलाफ हमले का आह्वान

न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक, अरबी भाषा के लेख में अमेरिकियों और इजरायलियों को ले जा रहे फ्लाइट्स पर हमले करने का आह्वान किया गया था। लेख में यह भी कहा गया, “जंग अभी खत्म नहीं हुआ है, इस्लाम के खिलाफ लड़ने वाले जायोनिस्टों, अमेरिकियों और अन्य काफिरों को ले जाने वाले विमान अभी भी आसमान में मंडरा रहे हैं और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है, जैसा कि 11 और 30 सितंबर को हुआ था।”

फोटो भी छापी

खबरों के अनुसार, पब्लिकेशन में 11 सितंबर के हमलों के दौरान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराते हुए एक फ्लाइट की तस्वीर के साथ-साथ फ्लाईदुबई की फ्लाइट पर कब्जा करने की कोशिश से संबंधित फोटो भी छपी थी।

लेख में यह भी कहा गया, “अमेरिका और जायोनिस्टों के आज पहले से कहीं अधिक दुश्मन हैं। हो सकता है कि कोई ऐसा व्यक्ति जो ईश्वर में भरोसा नही करता हो, उन्हें निशाना बनाए और उसका यह अभियान अंतत: इस्लाम को लाभ पहुंचाए। वह दिन आएगा जब अमेरिका का दुष्ट साम्राज्य खत्म हो जाएगा।”

न्यूयार्क पोस्ट में आगे बताया गया कि यह सामग्री शनिवार को अल कायदा से जुड़े टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से प्रसारित की गई थी, जिसके बाद इसे हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं वो दो पायलट, जिन्होंने स्मित मच्छार के घायल होने पर कराई थी FlyDubai विमान की एमरजेंसी लैंडिंग; पढ़ें कॉकपिट में पहुंचने की कहानी

दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के बीच सफर में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर को पायलट ने हमला किया था, तो जान जोखिम में डालकर पायलट ने कॉकपिट ने गेट खोल दिया है। इसके चलते फ्लाइट में यात्रा कर रहे दो पायलट कॉकपिट में स्मित की मदद करने गए और सऊदी अरब में विमान की लैंडिंग कराई। अब उन दो पायलटों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें