पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की सेना ने कुछ दिन पहले ही अफगानिस्तान की सीमा में हवाई हमले किए थे। इस बीच अब अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की है। अफगान की तालिबानी सेना ने पूर्वी प्रांत इलाकों में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। अफगानिस्तान की सैन्य इकाई 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता ने कहा कि कार्रवाई पाकिस्तान की स्ट्राइक के बाद शुरू हुई।

तालिबानी प्रवक्ता ने क्या कहा?

तालिबानी प्रवक्ता ने दावा किया कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान सीमा पर चौकियों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमला किया है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने X पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तानी मिलिट्री सर्कल की बार-बार की उकसावे और वायलेशन के जवाब में डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी मिलिट्री पोजीशन और इंस्टॉलेशन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अटैकिंग ऑपरेशन शुरू किए गए हैं।”

पाक ने की थी स्ट्राइक

पाकिस्तान की तरफ से तुरंत कोई कन्फर्मेशन नहीं आया और हताहतों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान की मिलिट्री ने अफगानिस्तान के साथ बॉर्डर पर स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाक की ओर से कहा गया था कि उसने कम से कम 70 मिलिटेंट को मार गिराया है।

हालांकि अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि दर्जनों आम नागरिक मारे गए हैं। पाक इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अत्ताउल्लाह तरार ने X पर लिखा था कि पाक मिलिट्री ने पाकिस्तानी तालिबान (जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, या TTP, और उसके एफिलिएट्स के नाम से भी जाना जाता है) के सात कैंप के खिलाफ इंटेलिजेंस-बेस्ड, सेलेक्टिव ऑपरेशन किए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाके में इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े एक ग्रुप को भी निशाना बनाया गया।

अक्टूबर में पाकिस्तान ने मिलिटेंट के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अफगानिस्तान के अंदर भी हमले किए थे। अत्ताउल्लाह तरार ने कहा था कि पाकिस्तान ने हमेशा इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश की है। लेकिन साथ ही कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। पढ़ें अफगानिस्तान में तालिबान ने क्यों लागू की देवबंदी इस्लामी जाति व्यवस्था

(यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष में पाक तालिबान की क्या भूमिका?)

पाकिस्तानी तालिबान के सुरक्षित ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना का हमला और बदले में पाकिस्तान पर जवाबी हमला दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट की अहम वजह बन गया है। पढ़ें पूरी खबर