अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में बुधवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया जिससे इलाके में हलचल मच गई। जर्मनी के जीएफजेड जियोसाइंसेज रिसर्च सेंटर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 90.2 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
बुधवार (25 फरवरी 2026) को 11:12 GMT पर अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मनी के जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने इस भूकंप के आने की जानकारी दी।
भूकंप का केंद्र 90.2 किलोमीटर की गहराई पर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसका उपकेंद्र 36.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.61 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
TOLOnews को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर आए भूकंप के बाद फ़ैज़ाबाद शहर की जोज़गुन घाटी में बजरी इकट्ठा कर रहे दो मजदूर मिट्टी का टीला धंसने से घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद दोनों मजदूरों को प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना पर बदख्शान के स्थानीय अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
United States Geological Survey (USGS) के अनुसार, 5.4 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के इश्काशिम क्षेत्र में स्थित था
