Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के काल्डास डिपार्टमेंट के मैनिजेल्स शहर में सोमवार को 7.4 रिक्टर स्केल का जोरदार भूकंप आया है। इस भूकंप ने कई बड़ी-बड़ी इमारतों को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर घटना के बाद आए वीडियो के बाद लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस भूकंप से कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, सोमवार को पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे दक्षिण अमेरिकी देश और पड़ोसी देश इक्वाडोर प्रभावित हुए। भूकंप आने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों और इमारतों से बाहर भागे।

कई इमारतें क्षतिग्रस्त होने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार तड़के पश्चिमी कोलंबिया में कई लोग घायल हो गए और कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही प्रशासन को इस कारण बोगोटा, क्विबडो, मनिजोलेस और परेरा में बड़ी तदाद में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है। भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके इक्वाडोर, वेनेजुएला और पनामा में भी महसूस किए गए है।

इस जबरदस्त भूकंप के बाद परेरा और देश के कई शहरों में भारी नुकसान हुआ है। परेरा में 3 मंजिला इमारत तो कैली में तो 4 मंजिला इमारत ढह गई।

भूकंप की गहराई 107 किलोमीटर दर्ज

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सोमवार शाम और स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:34 बजे (12:34 UTC) आया। इसका केंद्र कोलंबिया के चोको (Chocó) डिपार्टमेंट में सैन होसे डेल पालमार (San José del Palmar) से लगभग 5 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई करीब 107 किलोमीटर दर्ज की गई।

USGS के अनुसार, कुछ समय पहले कोलंबिया के चोको प्रांत में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। खबरों के मुताबिक, सुबह आए इस भूकंप से लोग घायल हुए और भारी नुकसान हुआ।

शुरुआत में दी थी ये जानकारी

कोलंबिया की नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने शुरुआती जानकारी में बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और यह 79 किलोमीटर की गहराई पर आया था, जिसका केंद्र सैन होजे डेल पालमार के पास था।

कई लोग हुए घायल

चोको की गवर्नर नूबिया कॉर्डोबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि क्षेत्रीय राजधानी में “लोग घायल हुए हैं और इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है,” लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।

चोको में भी आया भूकंप

रायटर्स के मुताबिक, कोलंबिया के प्रशांत तटीय प्रांत चोको में भी सुबह भूकंप आया जिससे कई लोग घायल हुए और काफी नुकसान हुआ। प्रांत की गवर्नर ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी। भूकंप इतना तेज था कि झटके राजधानी बोगोटा और दूर वेनेजुएला तक महसूस किए गए।

गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने एक्स पर कहा, “हमें अभी चोको प्रांत में एक बड़े भूकंप का सामना करना पड़ा है। हमें भूकंप के बाद आने वाले झटकों (आफ्टरशॉक्स) की चिंता है। हालांकि भूकंप का केंद्र सैन होज़ डेल पाल्मार के पास था, लेकिन राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं और जल्द ही पहली आधिकारिक रिपोर्ट जारी करेंगे।”

वेनेजुएला में गई थी हजारों जान

इससे पहले जून के आखिर में वेनेजुएला में लगातार आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आया है। उन भूकंपों में सैकड़ों इमारतें नष्ट हो गई थीं और 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: कोलंबिया में सेना का प्लेन क्रैश, 66 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा जवान थे सवार

कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 121 लोगों को ले जा रहा एक सैन्य मालवाहक विमान सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम 48 लोगों को जिंदा बचाया गया है। दुर्घटनास्थल पर लगभग दो दर्जन लोग अभी भी लापता हैं, जहां मलबा पूरी तरह जल चुका है और बचावकर्मी अभी भी जीवित बचे लोगों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें