इंडोनेशिया में गुरुवार तड़के 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी निगरानी केंद्र ने भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा।

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6:48 बजे मोलक्का सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटकों से घबराकर लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों के पास भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के भीतर खतरनाक सुनामी लहरें आने की संभावना है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता शुरू में 7.8 मापी गई थी और यह द्वीपसमूह के केंद्र के पास मोलुक्का सागर में आया था। भूकंप के आधे घंटे से भी कम समय बाद कई निगरानी केंद्रों पर सुनामी की लहरें दर्ज की गईं।

सुनामी की चेतावनी जारी

होनोलूलू स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि दक्षिणी फिलीपींस के दावो में ऊंची लहरें दर्ज की गईं। हालांकि, भूकंप के लगभग तीन घंटे बाद दूरदराज के इलाकों के लिए कोई खतरा नहीं था। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, उत्तरी सुलावेसी प्रांत के तटीय शहर बिटुंग और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी उत्तरी मलुकु प्रांत के टेरनाटे शहर में 10 से 20 सेकंड तक तेज कंपन महसूस किया गया।

इंडोनेशिया भूकंप: महिला की मौत

स्थानीय आपदा अधिकारियों ने बताया कि बटांग दुआ द्वीप जिले में एक चर्च प्रभावित हुआ है और दक्षिण टेरनेट में दो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी ने बताया कि उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य निवासी घायल हो गया।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने एक बयान में कहा, “इस समय, विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।” उन्होंने निवासियों से आग्रह किया कि जब तक अधिकारी आधिकारिक तौर पर स्थिति सामान्य होने की घोषणा नहीं कर देते तब तक वे समुद्र तटों या तटीय क्षेत्रों में वापस न लौटें। भूकंप के बाद समुद्र तट से दूर दो झटके और महसूस किए गए।

तुर्की में 5.5 तीव्रता का भूकंप

तुर्की में शुक्रवार तगड़े 3:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

(इनपुट- एपी)