अमेरिका के पड़ोसी देश मैक्सिको में शुक्रवार को एक जबरदस्त भूकंप आया है। यह भूकंप दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर आया है। इसके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। साथ ही ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।
हालांकि अधिकारियों ने अभी तक किसी भी देश में किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं दी है।
रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई तीव्रता
U.S. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.3 थी और इसका केंद्र चियापास तट के पास एक्विलेस सेरदान से 48 किमी (30 मील) दक्षिण-पश्चिम में 15 किमी (9 मील) की गहराई पर था। इससे पहले समुद्र में थोड़ी दूर केंद्र वाला एक छोटा भूकंप आया था।
मेयर एल्मर वाजक्वेज गैलार्डो के अनुसार, मैक्सिको और ग्वाटेमाला को अलग करने वाली नदी के किनारे बसे सुचियाते शहर में सुनामी के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों पर नजर रखी जा रही है। मैक्सिको की दक्षिणी सीमा पर स्थित मुख्य शहर तापचुला में, झटके हल्के शुरू हुए लेकिन धीरे-धीरे तेज हो गए।
घरों से बाहर निकल आए लोग
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वाटेमाला सिटी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इमारतें हिल गईं और कुछ लोग घबराकर अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए। ग्वाटेमाला के स्थानीय मीडिया ने फुटेज दिखाए जिनमें सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होने के बाद कर्मचारियों को एक सरकारी इमारत से बाहर निकाला जा रहा था।
ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति किया ट्वीट
ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने X पर कहा, “ग्वाटेमाला का आपदा न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय समन्वय निकाय सिस्टम सक्रिय है और क्वेटजालटेनांगो में केंद्र वाले 5.6 तीव्रता के भूकंप के जवाब में अपनी योजनाओं को लागू कर रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और हम पल-पल की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मैं लोगों से शांत रहने और ऐसी स्थितियों के लिए जारी निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं।”
इस बीच, ग्वाटेमाला में आपदा न्यूनीकरण के राष्ट्रीय समन्वयक ने लोगों से शांत रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने तथा केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करने को कहा।
अल साल्वाडोर में भी भूकंप के झटके
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भूकंप के झटके अल साल्वाडोर में भी महसूस किए गए।
पड़ोसी मैक्सिकन राज्य ओक्साका में, गवर्नर सैलोमन जारा ने सोशल मीडिया पर बताया कि राज्य की राजधानी में भूकंप के झटके मध्यम तीव्रता के महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि भूकंप के तुरंत बाद किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए थे और भूकंप के असर का आकलन कर रहे, साथ ही भूकंप के केंद्र के पास के तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी हुई है।
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला भूकंप: ला गुएरा राज्य में सभी सरकारी अधिकारियों की मौत, 189 इमारतें पूरी तरह ध्वस्त
वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज़ ने कहा कि हाल ही में (24 जून) आए भूकंप में ला गुएरा राज्य के लगभग सभी सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भूकंप के तुरंत बाद देश की आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी गई और 4000 अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
