पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में मारे जाने वालों में महिला और बच्चें भी शामिल हैं। इस हादसे में 8 लोग घायल भी है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से पेशावर जा रही थी। हादसा उस समय हुआ, जब बस खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले से गुजर रही थी।
प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि बस का ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर ने मोड़ पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया होगा। इसी दौरान बस फिसलकर खाई में गिर गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के सहयोगी शाहिद रिंद ने बताया की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 40 लोगों की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा की दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव दल और उनसे संबंधित विभाग के बचाव कार्यों में लगे हुए है।
1122 रेक्स्यू टीम के अनुसार, हादसे के समय बस में कुल 48 यात्री सवार थे। डॉन अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि जब बस क्वेटा से चली तो उसमें सिर्फ 36 यात्रियों बैठे थे। बाकी के यात्री बीच रास्ते में बस में सवार हुए।
शेरानी जिले के डिप्टी कमिशनर वली खान काकड़ ने बताया की मरने वालों और घायलों की पहचान की जा रही है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पर्वतीय क्षेत्रों में कठिन और खराब रास्तों, वाहनों की खराब स्थिति, बेकार मौसम, यातायात नियमों का पालन न करने और अनाड़ी ड्राइवरों की वजह से ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैंं।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर शोक जताते हुए अधिकारियों से कहा कि घायलों की उत्तम चिकित्सा कराई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में इस सड़क हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है।
(यह खबर जनसत्ता डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही कल्याणी चौधरी ने लिखी है।)
