पाकिस्तान के पेशावर में बुधवार सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस में धमाका हो गया। इस हमले में अभी तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 25 घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, जियो न्यूज घायलों की संख्या 50 बता रहा है। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। पाकिस्तानी के न्यूज पोर्टल ‘डॉन’ के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस बुधवार सुबह सिविल सेक्रेटेरिएट की ओर रवाना हुई। जैसे ही बस मरदान के सुनहरी मस्जिद इलाके में पहुंची, ब्लास्ट हो गया। कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अभी तक किसी आतंकी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सभी घायलों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पेशावर के एसपी मोहम्मद काशिफ ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि बम पहले से ही बस में लगा दिया गया था। मारे गए लोगों में एक पुलिस अफसर भी शामिल है।
Blast in Peshawar bus kills 15, injures 50 https://t.co/986GB3InUg pic.twitter.com/0KRNxeiWJm
लोकप्रिय खबरें— Geo English (@geonews_english) March 16, 2016