यमन की ओेर से की गई गोलीबारी में सऊदी अरब के सीमा क्षेत्र में एक सीमा रक्षक जवान और क्षेत्र के दो निवासी मारे गए हैं। सीमा क्षेत्र में बीते सप्ताहों की अब तक की इस सबसे घातक गोलीबारी की जानकारी अधिकारियों ने दी है।
गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि रविवार को दहरान अल-जनुब में ‘यमन क्षेत्र की ओर से की गई भारी गोलीबारी’ के बाद सीमा रक्षक जवान की मौत हो गई। सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि कल जाजान क्षेत्र में सीमा पार से हो रही गोलीबारी में यमन के दो नागरिक मारे गए।
सिविल डिफेंस ने कहा कि शनिवार को जब यमन से हमलावरों ने सऊदी अरब के नजरान सीमा क्षेत्र पर गोलीबारी शुरू की थी तो सऊदी अरब में रह रहे हजारों यमनवासियों में से एक यमन व्यक्ति मारा गया था। सऊदी अरब और इसके सहयोगियों द्वारा मार्च में इसके दक्षिणी पड़ोस में हूथी शिया विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य हस्तक्षेप शुरू किए जाने के बाद सीमा पर गोलीबारी और मुठभेड़ों में लगभग 80 लोग मारे गए हैं। हताहतों में ज्यादातर सैनिक हैं।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यमन में 5700 से ज्यादा लोग मार्च के बाद से अब तक मारे गए हैं और इनमें से आधी संख्या नागरिकों की है।