स्वतंत्रता संघर्ष में प्रमुख पड़ाव

देश मे हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। अंग्रेजों से आजादी हासिल करने के लिए भारत को एक लंबा संघर्ष करना पड़ा। साल 1857 से लेकर 1947 तक भारत में आजादी के कई परवानों ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार दी। अंग्रेजों के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे कई लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया। आइए नजर डालते हैं स्वतंत्रता आंदोलन के बड़े पड़ावों पर...

  • 1857 1857 की क्रांति
  • 1905 स्वदेशी आंदोलन
  • 1917 सत्याग्रह आंदोलन
  • 1920 असहयोग आंदोलन
  • 1930 सविनय अवज्ञा आंदोलन
  • 1942 भारत छोड़ो आंदोलन
1857 की क्रांति

1857 की क्रांति को Sepoy Mutiny भी कहा जाता है। इसकी 10 मई 1857 को मेरठ के सैनिकों ने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह से हुई थी। हालांकि देश के विभिन्न हिस्सों में हुए विद्रोह को अंग्रेजों ने सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया था।

Swadeshi-movement.webp
स्वदेशी आंदोलन

यह आंदोलन ब्रिटिश राज के खिलाफ और भारतीय वस्तुओं और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। यह आंदोलन विशेष रूप से 1905 में बंगाल के विभाजन के विरोध में शुरू हुआ और बाद में पूरे देश में फैल गया।

सत्याग्रह आंदोलन

सत्याग्रह आंदोलन (Satyagraha Movement) महात्मा गांधी द्वारा विकसित एक अहिंसात्मक प्रतिरोध की रणनीति थी, जिसका उद्देश्य अन्याय और दमन के खिलाफ बिना हिंसा के संघर्ष करना था।

असहयोग आंदोलन

1920 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई। इस आंदोलन भारतीय जनता को ब्रिटिश सामान, जैसे कपड़े और अन्य उत्पादों का बहिष्कार किया गया।

सविनय अवज्ञा आंदोलन

सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत 1920 के दशक के अंत में और 1930 के दशक की शुरुआत में हुई। यह आंदोलन 1919 के रॉलट एक्ट और 1920 के असहयोग आंदोलन के प्रभाव में आया।

भारत छोड़ो आंदोलन

भारत छोड़ो आंदोलन, जिसे अंग्रेज़ी में Quit India Movement कहा जाता है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। यह आंदोलन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा नेतृत्व में शुरू हुआ और इसका उद्देश्य ब्रिटिश शासन को भारत से हटाना था।

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की सूची और उनका योगदान

mahtma gandhi
महात्मा गांधी
sardar vallabhbhai patel
सरदार वल्लभभाई पटेल
bhagat singh
भगत सिंह
subhash chandra bose
सुभाष चंद्र बोस
jawaharlal nehru
जवाहरलाल नेहरू
mahtma gandhi
महात्मा गांधी
sardar vallabhbhai patel
सरदार वल्लभभाई पटेल
bhagat singh
भगत सिंह
subhash chandra bose
सुभाष चंद्र बोस
jawaharlal nehru
जवाहरलाल नेहरू

1947-2024 तक भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची

  • 1947-1964 जवाहर लाल नेहरू
  • 1964-1964 गुलजारीलाल नंदा
  • 1964-1966 लाल बहादुर शास्त्री
  • 1966–1977, 1980–1984 इंदिरा गांधी
  • 1977-1979 मोरारजी देसाई
  • 1979-1980 चरण सिंह
  • 1984-1989 राजीव गांधी
  • 1989-1990 वी. पी. सिंह
  • 1990-1991 चंद्रशेखर
  • 1991-1996 पी. वी. नरसिम्हा राव
  • 1996-1997 एच.डी. देवेगौड़ा
  • 1997-1998 इंद्र कुमार गुजराल
  • 1996, 1998–2004 अटल बिहारी वाजपेयी
  • 2004-2014 मनमोहन सिंह
  • 2014-अब तक नरेंद्र मोदी
  • पीएम का नाम जवाहर लाल नेहरू
    जन्म-मृत्यु 1889–1964
    कार्यालय की अवधि 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक
  • jawahr lal nehru
  • टिप्पणी पंडित नेहरू 1947 से 1964 तक 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे। उन्हें आधुनिक भारत के संस्थापकों में से एक माना जाता है। उनकी जयंती पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।
  • पीएम का नाम गुलजारीलाल नंदा
    जन्म-मृत्यु 1898-1998
    कार्यालय की अवधि 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक, 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक
  • gulzarilal nanda
  • टिप्पणी गुलजारीलाल नंदा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और उन्होंने दो संक्षिप्त कार्यकालों के लिए देश की सेवा की। उन्हें 1997 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • पीएम का नाम लाल बहादुर शास्त्री
    जन्म-मृत्यु 1904–1966
    कार्यालय की अवधि 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक
  • lal bahadur shastri
  • टिप्पणी लाल बहादुर शास्त्री भारत के तीसरे प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने श्वेत और हरित क्रांति को बढ़ावा दिया और लोकप्रिय नारा ‘जय जवान, जय किसान’ गढ़ा। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत को जीत भी दिलाई।
  • पीएम का नाम इंदिरा गांधी
    जन्म-मृत्यु 1917–1984
    कार्यालय की अवधि 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक, 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक
  • indira gandhi
  • टिप्पणी इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने दो बार देश का पीएम पद संभाला। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में जीत हासिल की जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इंदिरा गांधी ने 1975 से 1977 तक आपातकाल लगाया।
  • पीएम का नाम मोरारजी देसाई
    जन्म-मृत्यु 1896–1995
    कार्यालय की अवधि 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक
  • morarji desai
  • टिप्पणी मोरारजी देसाई 1977 से 1979 तक 2 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही भारत के संविधान का 44वां संशोधन लागू किया गया था।
  • पीएम का नाम चौधरी चरण सिंह
    जन्म-मृत्यु 1902–1987
    कार्यालय की अवधि 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक
  • charan singh
  • टिप्पणी चौधरी चरण सिंह 170 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। अपने पूरे जीवन में उन्होंने किसानों की स्थिति सुधारने की कोशिश की। उनकी जयंती 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पीएम का नाम राजीव गांधी
    जन्म-मृत्यु 1944–1991
    कार्यालय की अवधि 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक
  • rajiv gandhi
  • टिप्पणी राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा संबंधित उद्योगों को बढ़ावा दिया और देश में उच्च शिक्षा सुधारों के एक नए युग की शुरुआत की।
  • पीएम का नाम वी. पी. सिंह
    जन्म-मृत्यु 1931–2008
    कार्यालय की अवधि 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक
  • vishwnath pratap
  • टिप्पणी विश्वनाथ प्रताप सिंह 1989 से 1990 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके शासनकाल में ही मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू की गई और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 उनके कार्यकाल के दौरान पारित किया गया।
  • पीएम का नाम चंद्रशेखर
    जन्म-मृत्यु 1927–2007
    कार्यालय की अवधि 10 नवम्बर 1990 से 21 जून 1991 तक
  • chandra sekhar
  • टिप्पणी चंद्रशेखर केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। वह 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
  • पीएम का नाम पी. वी. नरसिम्हा राव
    जन्म-मृत्यु 1921–2004
    कार्यालय की अवधि 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक
  • narshimha rao
  • टिप्पणी नरसिम्हा राव 1991 से 1996 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने उदारीकरण और वैश्वीकरण के रूप में आर्थिक सुधार किए।
  • पीएम का नाम एच.डी. देवेगौड़ा
    जन्म 1933 में जन्म हुआ
    कार्यालय की अवधि 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक
  • dewgoda
  • टिप्पणी देवेगौड़ा ने एक साल से भी कम समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने देश के किसानों पर ध्यान केंद्रित किया। कृषि में उनके योगदान के लिए उन्हें लोकप्रिय रूप से 'भूमिपुत्र' कहा जाता है।
  • पीएम का नाम इंद्र कुमार गुजराल
    जन्म-मृत्यु 1919–2012
    कार्यालय की अवधि 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 तक
  • inder kumar gujral
  • टिप्पणी इंद्र कुमार गुजराल एक साल से भी कम समय के लिए प्रधानमंत्री बने। उन्हें गुजराल सिद्धांत के लिए जाना जाता है, जिसे भारत की विदेश नीति में मील का पत्थर माना जाता है।
  • पीएम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी
    जन्म-मृत्यु 1924- 2018
    कार्यालय की अवधि 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक
  • atal bihari bajpayee
  • टिप्पणी अटल बिहारी वाजपेयी 1996 में 13 दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद वह 1998 और 1999 में पीएम बने। उन्होंने साल 2004 प्रधानमंत्री पद संभाला। अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में ही भारत परमाणु हथियार संपन्न देश बना। 1999 में करगिल युद्घ में पाकिस्तान को मात दी। उन्हें भारत के आर्थिक विकास में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है।
  • पीएम का नाम मनमोहन सिंह
    जन्म 1932 में जन्म हुआ
    कार्यालय की अवधि 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक
  • manmohan singh
  • टिप्पणी डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम और सूचना का अधिकार अधिनियम पारित किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों को कुशलतापूर्वक लागू करने का श्रेय दिया जाता है।
  • पीएम का नाम नरेंद्र मोदी
    जन्म 1950 में जन्म हुआ
    कार्यालय की अवधि 26 मई 2014 - 2019, 30 मई 2019- 2024, 9 जून 2024
  • narendra modi
  • टिप्पणी नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने साल 2014 में पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। उन्होंने 14 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया है। उनके नेतृत्व में एनडीए लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीत चुका है।

स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथाएं...