Capricorn Three Years Horoscope: वैदिक ज्योतिष मुताबिक मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। वहीं ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शनि ग्रह लगभग 30 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं गुरु ग्रह 13 महीने बाद गोचर करते हैं।
आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं शनि देव साल 2027 में अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं और वह इस साल ही अक्टूबर में सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं सूर्य, बुध और शुक्र देव लगभग 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 3 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 3 साल मकर राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…
जून में कब है शनि प्रदोष व्रत, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
ऐसा रह सकता है साल 2026
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 की शुरुआत में शनि के प्रभाव से आप अधिक मेहनत कर सकते हैं, वहीं गुरु का राशि परिवर्तन आर्थिक मामलों में राहत और नई तरक्की दे सकता है। साथ ही करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं और नौकरी बदलने का विचार भी बन सकता है। जो लोग कारोबार करते हैं, उन्हें नए निवेश और पार्टनरशिप में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। वहीं इस साल राहु और केतु का गोचर होने जा रहा है। इसलिए राहु-केतु का प्रभाव अचानक यात्राएं और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए फैसले जल्दबाजी में न लें। सेहत की बात करें तो पेट, ब्लड प्रेशर और नींद से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं, जानें पर्सनैलिटी, करियर-कारोबार और सेहत के बारे में सबकुछ
रुके हुए कार्य बन सकते हैं
वहीं ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल 2026 में करियर में प्रमोशन, नई नौकरी या जिम्मेदार पद मिलने के संकेत बन सकते हैं, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ सकता है। व्यापार करने वालों को साझेदारी और निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी। गुरु की कृपा से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। वहीं गुरु ग्रह आपके भाग्य स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आप आध्यात्म से जुड़ सकते हैं। साथ ही इस समय आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पौत्र, पुत्र का सुख की प्राप्ति हो सकती है।
08 या 09 जून कब रखा जाएगा अधिक मास कालाष्टमी व्रत, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती
इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग
ज्योतिष शास्त्र मुताबिक साल 2027 वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। साथ ही गुरु की शुभ दृष्टि करियर और कारोबार में लाभ दिला सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या विदेश से जुड़े मौके मिल सकते हैं। कारोबार में पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं और धन लाभ के योग बनेंगे।
वहीं साल 2027 गुरु आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय उन छात्रों को लाभ हो सकता है, तो सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उनको सरकारी जॉब मिल सकती है। साथ ही जो व्यापारी हैं, उनको धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग शिक्षा और राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है।
11 या 12 जून कब है अधिकमास की परमा एकादशी, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय, मंत्र और आरती
साल 2028 मकर राशि वालों के लिए उपलब्धियों और आत्मविश्वास में वृद्धि कराने वाला रह सकता है। शनि की अनुकूल स्थिति लंबे समय से चल रही परेशानियों को कम कर सकती है और करियर में स्थिरता ला सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है।
गुरु आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा और संपत्ति या वाहन खरीदने के अवसर दे सकता है। हालांकि राहु का प्रभाव कभी-कभी भ्रम और गलत लोगों पर भरोसा बढ़ा सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल सामान्य से अच्छा रह सकता है, लेकिन खानपान में लापरवाही और बढ़ता वजन परेशानी का कारण बन सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
