बिल्ली को सामान्य तौर पर अपशगुन का प्रतीक माना जाता है। शकुन शास्त्र में बिल्ली के बारे में कई बातें बताई गई है। कहा जाता है किसी यात्रा पर जाते समय अगर बिल्ली रास्टा काट दे वह यात्रा करना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता समाज से सदियों से चली आ रही है। कहा जाता है बिल्ली जहां भी जाती है वहां नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। तंत्र-मंत्र शास्त्र में बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि पशु-पक्षियों की छठी इंद्री बहुत तेज होती है। जिस कारण बिल्ली को भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी पहले मिल जाती है। माना जाता है कि कुत्ता या बिल्ली रोएं तो वो सबसे बड़ा अपशगुन होता है। इसी तरह एक मान्यता है बिल्ली का रास्ता काट जाना अशुभ होता है, यहां जानते हैं कि इसके पीछे के क्या कारण हैं।
विदेशों में भी माना जाता है अशुभ – अमेरिका में आज भी बिल्ली को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। जर्मनी में बिल्लियों का दाईं से बाई ओर रास्ता काटना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा यूरोप में कई हिस्सों में काली बिल्ली को अपशगुन माना जाता है।
अगर बिल्ली रास्ता काटे लें तो ये उपाय करें-
1. अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और बिल्ली आपका रास्ता काट लें तो आप अपने इष्टदेव या हनुमान जी प्रणाम करें और उसके बाद आगे बढ़ें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
2. शकुन शास्त्र के मुताबिक अगर बिल्ली रास्ता काट लें तो सूर्य नमस्कार करें और अपनी यात्रा शुरू करें। कहा जाता है ऐसा करने से यह दोष खत्म हो जाता है।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिल्ली को राहु की सवारी माना जाता है। इसलिए बिल्ली रास्ता काट जाए तो ‘रां राहवे नम:’ मंत्र बोलकर भी आप उस रास्ते पर आगे निकल सकते हैं। इससे आपकी यात्रा में कोई बाधा नहीं होगी।